न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : ऑनलाइन सट्टे के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, देहरादून के एक होटल में चल रहा था पूरा खेल

एक गिरोह का भंडाफोड़ करने में देहरादून एसटीएफ की टीम को कामयाबी मिली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 3:28:51

IPL 2020 : ऑनलाइन सट्टे के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, देहरादून के एक होटल में चल रहा था पूरा खेल

आईपीएल का 13वां सत्र इस बार कोरोना के चलते UAE में खेला जा रहा हैं। खेल भले ही बाहर खेला जा रहा हैं लेकिन देशभर में लगातार सट्टे के गिरोह पकड़ में आ रहे हैं। ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ करने में देहरादून एसटीएफ की टीम को कामयाबी मिली हैं। देहरादून के एक होटल में ऑनलाइन सट्टे का खेल खेला जा रहा था, जिसके लिए आरोपियों द्वारा तीन लाख रुपए महीना किराया दिया जा रहा था।

देहरादून एसटीएफ की टीम ने 04 व्यक्तियों की गिरफ्तारियां की हैं, जिनके पास से नगदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। एसटीएफ ने सरवदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह, निवासी इन्द्रप्रस्थ लेन 02 नजदीक अम्बीलावा गुरूद्वारा देहरादून, चिन्टू करनवाल उर्फ रिक्की पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी अमन बिहार, सहस्त्रधारा रोड देहरादून, नीमकमल पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गली नम्बर 01, सुभाषनगर मेरठ व प्रिंस वर्मा पुत्र सत्य प्रकाश वर्मा निवासी पथरीबाग चौक थाना पटेलनगर, देहरादून को ऑनलाइन सट्टा करते हुए पकड़ा है। टीम ने एसयूवी गाड़ी, एक रंगीन टीवी 32 इंच, 02 सेटअप बॉक्स। 03 मोबाइल व एक रजिस्टर, जिसमें सट्टे का हिसाब लिखा गया था, बरामद किया गया।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार इन लोगों से सट्टा लगाने वाले लोगों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। एसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि सूची बनने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जो इन सट्टेबाजों के संपर्क में थे।

मैच फिक्सिंग को लेकर आईपीएल 2020 चर्चा में, इंटरनेट के जरिए खिलाड़ियों से संपर्क साधने की कोशिश

बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख अजित सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आईपीएल में एक खिलाड़ी से किसी अंजान आदमी ने मैच फिक्सिंग को लेकर संपर्क करने की कोशिश की है। हम उस एजेंट का पता लगा रहें हैं। लेकिन, इसमें कुछ समय लगेगा। अजित ने कहा, “एंटी करप्शन प्रोटोकॉल के मुताबिक, उस खिलाड़ी के बारे में किसी को बताया नहीं जा सकता, जिससे फिक्सिंग को लेकर संपर्क साधा गया हो।”

खिलाड़ी बायो बबल सुरक्षा में हैं। इसलिए बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट का मानना है कि ऑनलाइन माध्यम से खिलाड़ियों को मैच फिक्स करने की पेशकश मिल सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ है, लेकिन उस खिलाड़ी ने तुरंत एंटी करप्शन यूनिट को इस बारे में जानकारी दे दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव