न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देहरादून : पकड़ा गया जब्बार गैंग का शातिर बदमाश, देने वाला था किसी बड़ी घटना को अंजाम

उत्तर प्रदेश में जब्बार गैंग रोडवेज बसों में लूटपाट के लिए कुख्यात है। इसका एक शातिर बदमाश देहरादून में पहचान बदलकर रह रहा था जिसे एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 5:52:35

देहरादून : पकड़ा गया जब्बार गैंग का शातिर बदमाश, देने वाला था किसी बड़ी घटना को अंजाम

उत्तर प्रदेश में जब्बार गैंग रोडवेज बसों में लूटपाट के लिए कुख्यात है। इसका एक शातिर बदमाश देहरादून में पहचान बदलकर रह रहा था जिसे एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर बदमाश पर उत्तर प्रदेश और हिमाचल में कई मुकदमे नामजद हैं। एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार यह शातिर जदल ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में लगा हुआ था।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों यूपी पुलिस ने एसटीएफ को कई बदमाशों और गैंग के बारे में सूचना दी थी। बताया गया था कि ये बदमाश उत्तराखंड में छिपे हुए हैं। इन्हीं सूचनाओं को पुख्ता करते हुए सोमवार को एक सटीक जानकारी जब्बार गैंग के सदस्य के बारे में मिली। इस पर एसटीएफ के इंस्पेक्टर संदीप नेगी ने अपनी टीम के साथ सहस्रधारा रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापा मारा। यहां से एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया।

उसके कमरे से एक देशी तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए। उसने अपना नाम पहले विवेक बताया। लेकिन, मौके से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कपिल देव पुत्र नैन सिंह निवासी बादी नक्कुड़ सहारनपुर के रूप में हुई। कपिल के खिलाफ सहारनपुर और आसपास के थानों में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह हिमाचल पुलिस के द्वारा भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्तमान में वह यहां पर अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था।

रोडवेज बस में करते थे लूटपाट

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब्बार गैंग रोडवेज बसों में लूटपाट के लिए कुख्यात है। हालांकि, बीते कुछ सालों से गैंग शांत था। लेकिन, कपिल किसी न किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा रहता था। वर्ष 2009 में उसने और उसके साथियों ने गागलहेड़ी सहारनपुर में रोडवेज बस में लूटपाट की थी। इसके कुछ दिनों बाद ही उसने फतेहपुर में एक व्यापारी से लाखों रुपये की नगदी लूटी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर संदीप नेगी, एसआई उमेश कुमार आदि शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव