न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : मुंबई के इन 5 खिलाड़ियों ने दी धोनी ब्रिगेड को शर्मनाक हार

आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सामने चेन्नई को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 7:23:38

IPL 2020 : मुंबई के इन 5 खिलाड़ियों ने दी धोनी ब्रिगेड को शर्मनाक हार

बीते दिन मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 10 विकेट की बड़ी हार दी। इस मैच में धोनी ब्रिगेड अपना सम्मान नहीं बचा पाई और हर क्षेत्र में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वहीँ मुंबई के खिलाड़ियों ने तगड़ा प्रदर्शन दिखाते हुए धोनी ब्रिगेड को शर्मनाक हार दी। मुंबई सीजन में अपनी 7वीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सामने चेन्नई को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा।

ट्रेंट बोल्ट

तेज गेंदबाज बोल्ट ने पहले ही ओवर से जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने चेन्नई के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया और एक के बाद एक चार विकेट अपने नाम किए। बोल्ट ने चार ओवर की गेंदबाजी में एक मैडेन के साथ 18 रन देकर चार बड़े विकेट चटकाए। उन्होंने गायकवाड़। डुप्लेसिस। जडेजा और करन को आउट किया।

ईशान किशन

सलामी बल्लेबाजी करने उतरे किशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने चेन्नई के सभी गेंदबाजों की धुनाई की। ईशान ने मात्र 37 गेंदों में नाबाद रहते हुए 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए।

जसप्रीत बुमराह

मुंबई के दूसरे तेज गेंदबाज बुमराह ने भी दमदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर ही अंबाती रायुडू और जगदीशन का विकेट अपने नाम किया। बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए।

राहुल चाहर

स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने फिर से छाप छोड़ी। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर दो बड़े विकेट अपने नाम किए। चाहर ने धोनी और अपने भाई दीपक चाहर को अपना शिकार बनाया।

क्विंटन डिकॉक

डिकॉक ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। उन्होंने फिर से तूफानी बल्लेबाजी की और तेजी से रन बनाए। डिकॉक ने 37 गेंदों में 46 रनों की नाबाद पारी खेली। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ईशान के साथ मिलकर पहले विकेट लिए 116 रन की मैच जिताऊ अटूट साझेदारी की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?