Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs RR : राजस्थान के मुंह से दिल्ली के इन 5 रणबांकुरों ने छीनी जीत

राजस्थान को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन दिल्ली के रणबांकुरों ने अच्छा प्रदर्शन कर उनके मुंह से जीत छीन ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 8:42:11

DC vs RR : राजस्थान के मुंह से दिल्ली के इन 5 रणबांकुरों ने छीनी जीत

बुधवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जिसमें पासा कई बार पलटा। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और राजस्थान को 162 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में राजस्थान की टीम आठ विकेट पर 148 रन ही बना पाई। हांलाकि राजस्थान को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन दिल्ली के रणबांकुरों ने अच्छा प्रदर्शन कर उनके मुंह से जीत छीन ली। इस जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दिल्ली को जीत दिलाई।

शिखर धवन

टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लगातार अपनी दूसरी अर्धशतकीय पारी खेली। धवन ने 33 गेंदों में 57 रन बनाए और टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में मदद की। उन्होंने अपनी पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए।
श्रेयस अय्यर

टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिर से टीम को संभाला और कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 53 रन बनाए और धवन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की अहम साझेदारी की। अय्यर ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए।

एनरिच नोर्त्जे

पहले ओवर में 16 रन देने के बाद नोर्त्जे ने जोरदार वापसी की। उन्होंने अगले तीन ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और दो बड़े विकेट अपने नाम किए। नोर्त्जे ने डेथ ओवर में जबरदस्त रफ्तार और लाइन लेंथ से गेंदबाजी की राजस्थान के बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिया। नोर्त्जे ने जोस बटलर और रोबिन उथप्पा को बोल्ड कर राजस्थान को बड़ा झटका दिया। तुषार देशपांडे

अपना पहला मैच खेल रहे तुषार ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में बेन स्टोक्स के रूप में पहला विकेट अपने नाम किया। तुषार ने चार ओवर 37 रन देकर स्टोक्स और श्रेयस गोपाल का विकेट झटका।

आर अश्विन

अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने किफायती गेंदबाजी की और राजस्थान को रनों के लिए तरसाया। अश्विन ने चार ओवर में मात्र 17 रन देकर स्टीव स्मिथ का बड़ा विकेट अपने नाम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका