न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PHOTOS मुंबई में एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 22 लोगों की मौत, 45 लोग घायल

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर अफवाह के बाद मची भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से 45 लोग घायल हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Sep 2017 2:17:14

PHOTOS मुंबई में एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 22 लोगों की मौत, 45 लोग घायल

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर अफवाह के बाद मची भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से 45 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को परेल के कीईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व रेलवे के शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

घटना सुबह 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मुंबई पहुंच गए हैं। भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई है और कहा है कि इस दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

mumbai,elphinstone railway station,stampede,injured,prabhadevi railway station

इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विनोद तावड़े ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच लाख रूपए की आर्थिक मदद की बात कही है। घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाए जाने की घोषणा की है।

आपदा प्रबंधन के साथ ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी लोगों के रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि जब पुल गिरने की अफवाह फैली, तो भगदड़ मच गई और पुल पर फिसलन के कारण यह हादसा और भी बड़ा हो गया है। भगदड़ मचने के बाद काफी औरतें बेहोश हो गई थी।

mumbai,elphinstone railway station,stampede,injured,prabhadevi railway station

हादसे की ये वजहें बताई जा रही हैं-

शॉर्ट सर्किट

भारी बारिश के बीच ही शॉर्ट सर्किट होने की अफवाह फैल गई। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अफवाह की वजह से लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग अचानक इधर-उधर भागने लगे। बारिश से बचने के लिए लोग ब्रिज पर ही खड़े हुए थे।

mumbai,elphinstone railway station,stampede,injured,prabhadevi railway station

फुटओवर ब्रिज टूटने की बात

चश्मदीदों ने बताया कि इस दौरान लोगों को अचानक से समझ में नहीं आया कि किधर जाना है। इसी दौरान वहां पर फुटओवर ब्रिज के टूटने का हल्ला मच गया और लोगों में भगदड़ मच गई।

mumbai,elphinstone railway station,stampede,injured,prabhadevi railway station

ज्यादा भीड़

शुक्रवार को छुट्टी होने की वजह से स्टेशन पर भीड़ ज्यादा थी और लोग काफी अधिक संख्या में स्टेशन पर मौजूद थे। इस वजह से यह हादसा काफी बड़ा हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत