न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SLvBAN निदास ट्रॉफी : मुश्फिकुर रहीम ने दी बांग्लादेश को पहली जीत की सौगात, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 72) की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश ने शनिवार रात श्रीलंका को निदास ट्राफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में पांच विकेट से हरा कर पहली जीत हासिल कर ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Mar 2018 2:10:02

SLvBAN निदास ट्रॉफी : मुश्फिकुर रहीम ने दी बांग्लादेश को पहली जीत की सौगात, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 72) की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश ने शनिवार रात श्रीलंका को निदास ट्राफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में पांच विकेट से हरा कर पहली जीत हासिल कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कुसल परेरा (74) और कुसल मेंडिस (57) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने पांच विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया।

215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने पारी की शुरूआत अच्छी की थी। तमीम इकबाल (47) और लिटन दास (43) ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन नुवान प्रदीप ने इस साझेदारी को आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने लिटन को पगबाधा कर मेहमान टीम का पहला विकेट गिरा दिया। इसके बाद, 100 के स्कोर पर थिसारा परेरा ने तमीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बांग्लादेश ने अपना दूसरा अहम विकेट खो दिया।

तमीम के आउट होने के बाद रहीम और सौम्य सरकार (24) ने बांग्लादेश की पारी को संभाला और 51 रनों की अच्छी अर्धशतकीय साझेदारी कर उसे लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की। इस कोशिश पर एक बार फिर नुवान ने पानी फेरा। उन्होंने सरकार को अपनी ही गेंद पर लपक कर बांग्लादेश का तीसरा विकेट भी गिरा दिया।

रहीम ने इसके बाद कप्तान महमुदुल्लाह (20) के साथ 42 रन जोड़ते हुए स्कोर 193 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर दुश्मंथा चमीरा ने महमुदुल्लाह को मेंडिस के हाथों कैच आउट करवाया। बांग्लादेश अपने लक्ष्य के करीब थी। एक समय पर उसे 10 गेंदों में 18 रनों की जरूरत थी और रहीम एकमात्र आस बनकर पिच पर टिके हुए थे। 197 के स्कोर पर सब्बीर रहमान बिना खाता खोले रन आउट हो गए।

रहीम पिच के एक छोर पर टीम की पारी संभाले हुए थे और उनकी बल्लेबाजी का नतीजा ही था कि बांग्लादेश को सात गेंदों में केवल 10 रन बनाने थे। विकेटकीपर रहीम ने अपनी अच्छी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के लिए बचीं दो गेंदों से पहले ही बांग्लादेश को 215 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाकर उसे पहली जीत की सौगात दी। मुश्फिकुर ने 35 गेंदों का सामना कर पांच चौके और चार छक्के लगाए।

इस पारी में श्रीलंका के लिए नुवान ने सबसे अधिक दो विकेट लिए, चमीरा और थिसारा को एक-एक सफलता मिली। इससे पहले, श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 के स्कोर पर दानुश्का गुनाथीलका (26) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। उन्हें मुस्ताफिजुर ने बोल्ड किया।

गुनाथीलका के पवेलियन लौटने के बाद मेंडिस और परेरा ने दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 141 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कप्तान महमुदुल्ला की गेंद पर कुसल सब्बीर रहमान के हाथों लपके गए। महमुदुल्ला ने 142 के स्कोर पर सब्बीर के ही हाथों दासुन शनाका पवेलियन की राह दिखाई। शनाका ने खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद आए कप्तान दिनेश चंडीमल (2) भी सस्ते में निपट गए। उन्हें तस्किन अहमद की गेंद पर सब्बीर ने ही लपका।

यहां कुसल के साथ उपुल थारंगा (नाबाद 32) ने टीम की कमान संभाली और 55 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। मुस्ताफिजुर ने इस साझेदारी को आगे नहीं बढ़ने दिया। वह भी सब्बीर के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद, 206 के स्कोर पर मुस्ताफिजुर ने थिसारा परेरा को खाता खोलने का मौका दिए बगैर नजमुल इस्लाम के हाथों कैच आउट कराया।

थारंगा अब भी नाबाद थे। उन्होंने नाबाद रहते हुए श्रीलंका की पारी जीवन मेंडिस (नाबाद 6) के साथ निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 214 के स्कोर तक पहुंचाई। इस पारी में बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं महमुदुल्लाह को दो और तस्किन अहमद को एक सफलता मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत