न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

होली त्योहार पर बढ़ती वेटिंग को देखते रेलवे ने चलाई तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

होली के बाद वापसी के लिए बढ़ती वेटिंग लिस्ट और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Mar 2018 2:25:08

होली त्योहार पर बढ़ती वेटिंग को देखते रेलवे ने चलाई तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

होली के बाद वापसी के लिए बढ़ती वेटिंग लिस्ट और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्र्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि होली त्योहार पर बढ़ती वेटिंग लिस्ट और उससे परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन ने दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस, सहरसा-अम्बाला तथा दरभंगा-अम्बाला स्टेशनों के मध्य तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाये जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि 05527 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 4 मार्च दिन रविवार को दरभंगा से 09.30 बजे चल कर सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सगौली जं., बेतिया, नरकटियागंज, बगहा स्टेशनों पर रुकते हुए गोरखपुर से 18.05 बजे, दूसरे दिन लखनऊ, तथा कानपुर सेन्ट्रल से होते हुए आनन्द विहार टर्मिनस 08.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05528 आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 5 मार्च दिन सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 10.30 बजे चलकर दूसरे दिन दरभंगा 9 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 2, साधारण श्रेणी के 3, शयनयान के 15, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

05533 सहरसा- अम्बाला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 4 एवं 8 मार्च दिन रविवार एवं बृहस्पतिवार को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, दूसरे दिन जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा स्टेशनों पर रुकते हुए गोरखपुर से 08.05 बजे छूटकर बस्ती, गोण्डा, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद तथा सहारनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन अम्बाला 00.15 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05534 अम्बाला-सहरसा जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 06 एवं 10 मार्च दिन मंगलवार एवं शनिवार को अम्बाला से 03.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सहरसा 09.15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन की संरचना एस.एल.आर. के 2 तथा साधारण श्रेणी के 16 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जाएंगे।

इसी प्रकार 05541 दरभंगा-अम्बाला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 06 एवं 10 मार्च दिन मंगलवार एवं शनिवार को दरभंगा से 23.15 बजे चल कर कमतौल, दूसरे दिन जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सगौली जं., बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोण्डा, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद तथा सहारनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 00.15 बजे अम्बाला पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05542 अम्बाला-दरभंगा जन साधारण 08 एवं 12 मार्च दिन वृहस्पतिवार एवं सोमवार को अम्बाला से 03.10 बजे चल कर दूसरे दिन दरभंगा 05.00 बजे पहुंचेगी। इस में एस.एल.आर. के 02 तथा साधारण श्रेणी के 16 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन