न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

द.कोरिया: सावधान! ठीक हुए 91 मरीज फिर से संक्रमित, अब तक 211 लोगों की मौत

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर दक्षिण कोरिया (South Korea) से हैरान कर देने वाले ट्रेंड सामने आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 9:34:49

द.कोरिया: सावधान! ठीक हुए 91 मरीज फिर से संक्रमित, अब तक 211 लोगों की मौत

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर दक्षिण कोरिया (South Korea) से हैरान कर देने वाले ट्रेंड सामने आ रहे हैं। बीबीसी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि देश में कोरोना से ठीक हुए 91 लोगों का टेस्ट फिर से पॉजिटिव आया है। दक्षिण कोरिया के डॉक्टर भी कोरोना के इस ट्रेंड से बेहद परेशान हैं।

कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा है कि वे दोबारा कैसे संक्रमित हुए इसका पता नहीं चल पाया है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि हो सकता है उनका टस्ट ठीक से न हुआ हो। बता दें कि दक्षिण कोरिया में अब तक कोरोना वायरस से 211 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 27 नए मामले सामने आए। इस साल फरवरी महीने में कोरना ने यहां पांव पसारने शुरू किए थे। अब तक यहां कोरोना के 10,450 केस सामने आ चुके हैं। दक्षिण कोरिया में एक धार्मिक आयोजन से कोरोना वायरस फैलने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद उस आयोजन में शामिल हुए 2.12 लाख लोगों की पहचान और व्‍यक्तिगत जानकारियां जुटाने का आदेश दिए गए। इसके बाद हर व्‍यक्ति का मेडिकल टेस्‍ट किया गया। दक्षिण कोरिया सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तुरंत सभी चर्च बंद करा दिए। इसके अलावा देश में होने वाले सभी विरोध-प्रदर्शन और बौद्ध कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। इतना ही नहीं दक्षिण कोरिया ने मास्क निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। देश ने अपने चार स्तरीय वायरस अलर्ट को उच्चतम स्तर 'रेड' तक बढ़ा दिया

अमेरिका में एक दिन में 2108 लोगों की मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस से 1,02,669 लोगों की मौत हो गई है। 16,96,139 लोग इस वायरस संक्रमित हैं, जबकि 3,76,200 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में शुक्रवार को एक ही द‍िन में किलर कोरोना वायरस की वजह से 2108 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को अमेरिका में लगभग 1700 लोगों की मौत हुई थी। अगर इस महामारी से मौतों का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो आज अमेरिका मौतों के मामले में कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित इटली को भी पीछे छोड़ देगा। इटली में कोरोना वायरस से अभी तक 18,849 मौतें हुई हैं जो दुनिया में सबसे ज्‍यादा है। अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या भी 502,876 पहुंच गई है। शुक्रवार को ही संक्रमण के 35,098 नए मामले सामने आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर