न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : 21 महीने बाद हुआ पिता की हत्या के ड्रामे का खुलासा, बेटे ने रची थी विरोधियों को फंसाने के लिए साजिश

एक पुत्र ने अपनी ही पिता की हत्या का ड्रामा किया और अपने विरोधियों को फंसाने के लिए साजिश रची।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 1:08:03

उत्तर प्रदेश : 21 महीने बाद हुआ पिता की हत्या के ड्रामे का खुलासा, बेटे ने रची थी विरोधियों को फंसाने के लिए साजिश

किसी भी घटना को अवसर में तब्दील करने की कला आपको सफलता दिला सकती हैं। लेकिन इस कला का गलत काम में किया गया उपयोग सही नहीं हैं जिसके परिणाम भी उचित नहीं होते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आगरा सिकंदरा के गांव लोहकरेरा में जहां एक पुत्र ने अपनी ही पिता की हत्या का ड्रामा किया और अपने विरोधियों को फंसाने के लिए साजिश रची। इस साजिश का खुलासा 21 महीने बाद हुआ हैं।

गांव के किसान राजाराम का शव पेड़ से फांसी पर लटका मिला था। आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया था। मगर, पुलिस ने जांच की तो हत्या का मामला नहीं निकला। करंट से मौत होने पर किसान के बेटे ने साजिश की। गांव के लोगों से रंजिश में बदला लेने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। हत्या का झूठा आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 12 नवंबर 2018 की है। गांव लोहकरेरा में किसान राजाराम का शव पेड़ से लटका मिला था। इस पर पुलिस पहुंची थी। परिजनों ने गांव के ही गजराज, अजीत, हीरा सहित आठ लोगों पर मारपीट कर करंट लगाने और फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया था।

इस मामले में पुलिस ने जांच की। मृतक के बेटे रामकुमार का आरोप था कि रंजिश में हत्या की गई है। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया था। घटनास्थल के पास ही बने ट्यूबवेल में करंट आ रहा था। इस पर पुलिस को शक हो गया। आरोपी अपने गांव में ही मिल गए।

news,latest news,crime news,dramatized father murder,uttar pradesh,agra

सुराग: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बढ़ा पुलिस का शक

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगने से आया। फांसी लगने से मौत नहीं हुई थी। न ही मारपीट की गई थी। करंट लगाने के लिए पहले मारपीट होनी चाहिए थी। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों के बयान दर्ज किए गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी जांच की थी। इसमें पाया गया कि रात में ट्यूबवेल में करंट आ रहा था। राजाराम खेत में पानी लगा रहे थे।

उनको करंट लग गया, जिससे मौत हो गई। राजाराम के बेटे रामकुमार का कुछ दिन पहले गांव के गजराज सहित अन्य से झगड़ा हो गया था। वह इसी झगड़े का बदला लेना चाहता था। इसलिए पिता की मौत के बाद अपने चाचा बलराम के साथ झूठी कहानी बनाई। उनके साथ मिलकर नीम के पेड़ से शव को फांसी पर लटका दिया।

स्वतंत्र गवाहों ने हकीकत पुलिस के सामने रख दी। वादी से सख्ती से पूछताछ करने पर मामला खुल गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बलराम फरार हो गया। केस को धारा 194 में तरमीम किया गया। इसके बाद आरोपी पर कार्रवाई की गई।

रंजिश का बदला लेना चाहता था रामकुमार

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि राजाराम की मौत के मामले में बेटे रामकुमार की तहरीर पर अजीत, गजराज, टंपू, उदय, देवी सिंह, छत्तर सिंह, राजवीर निवासी लोहकरेरा और बेनामी निवासी मथुरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को घटना वाले दिन आरोपी अपने घरों पर ही मिले। इसके अलावा गांव के लोगों ने भी उनके खिलाफ किसी तरह का बयान नहीं दिया। खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर विवेचना के दौरान नाम निकाल दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’