न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Children's Day: पंडित नेहरू के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाए गए हैं ये झूठ, जानें पूरा सच

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन और व्यक्तित्व को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Nov 2018 9:56:38

Children's Day: पंडित नेहरू के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाए गए हैं ये झूठ, जानें पूरा सच

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू (Jawahar Lal Nehru) का जन्‍म 14 नवंबर (November 14) को हुआ था। उनके जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस (Children's Day) के रूप में मनाया जाता है। भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। 27 मई 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर माना जाए। इस तरह से भारत को दुनिया से अलग अपना एक बाल दिवस मिला। इससे पहले 1954 में संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। यही वजह है कि आज भी कई देशों में 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनया जाता है, जबकि कई देश ऐसे हैं जो 1 जून को बाल दिवस मनाते हैं। बाल दिवस के दिन बच्चों को गिफ्ट्स दिए जाते हैं और स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजिक कराए जाते हैं।

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन और व्यक्तित्व को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें हैं। उनके नाम को लेकर इंटरनेट पर कई लोग आपत्तिजनक बातें करते हैं। नेहरू के बारे में वर्चुअल वर्ड में अफवाहों की भरमार है। देश के पहले प्रधानमंत्री के बारे में कई अफवाहें हैं, जानें ऐसी ही कुछ अफवाहें...

नेहरू से जुड़ी ऐसी अफवाहें फैलाई जाती हैं

- जवाहरलाल नेहरू के दादा का नाम गियासुद्दीन गाज़ी था। वह मुगलों के कोतवाल थे। उन्होंने अपना नाम बदलकर गंगाधर नेहरू रख लिया था।

- नेहरू का जन्म इलाहाबद के एक वेश्यालय में हुआ था।

- नेहरू ने एक ईसाई नन को गर्भवती कर दिया था। चर्च ने उस नन को भारत से बाहर भेज दिया और इसके लिए नेहरू उसके आभारी थे। उनकी मौत सिफिलिस नाम के एक संक्रामक रोग से हुई।

- अमिताभ बच्चन नेहरू के बेटे हैं।

childrens day,jawahar lal nehru,november 14,bal diwas,chacha nehru birthday,facts about chacha nehru

और भी हैं कई अफवाह

इन सब के अलावा भी नेहरू के बारे में आपको इंटरनेट पर काफी कुछ आपत्तिजनक जानकारियां मिल जाएंगी। इन बातों का असलियत से कोई लेना-देना नहीं। आजाद भारत की बुनियाद रखने में नेहरू का कितना योगदान है, इसे बताने की जरूरत नहीं। इंटरनेट पर आपको उनके बारे में ऐसी कहानियां/ सस्ती अफवाहें मिल जाएंगी कि आप ताज्जुब में पड़ जाएंगे।

डिजिटल मीडिया स्कॉलर निशांत शाह कहते हैं, 'इतिहास के मान्य और स्थापित तथ्यों से अलग कोई बात जब बताई जाती है, तो वह इंटरनेट पर काफी पढ़ी जाती है।'

नेहरू ने मारा था गांधी को


नेहरू के बारे में कई आपत्तिजनक और भ्रामक बातें दशकों से चलन में हैं। RSS के पूर्व सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन ने दावा किया था कि नेहरू ने गांधी की हत्या की थी। सेंटा क्लारा यूनिवर्सिटी में मीडिया अध्ययन के प्रफेसर रोहित चोपड़ा ऑनलाइन हिंदुत्व पर भी काम करते हैं। उनका कहना है, 'ऐसी बातों ने कभी मुख्यधारा में पकड़ नहीं बनाई, लेकिन अब चूंकि ऑनलाइन की सुविधा है, तो ऐसी अफवाहों को वहां जिंदगी मिल जाती है।' वह आगे कहते हैं कि इंटरनेट पर मिल रही ये जानकारियां काफी दिक्कत पैदा करने वाली हैं क्योंकि काफी लोग ऐसे हैं जिनके लिए गूगल सर्च में सामने आई चीजें ही सच बन जाती हैं।

कट्टरपंथी हिंदुओं के निशाने पर हमेशा से थे नेहरू

कट्टरपंथी हिंदुओं के लिए नेहरू हमेशा से नफरत की चीज रहे हैं। मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा बताते हैं, 'विभाजन के बाद और खासकर गांधी की हत्या के बाद, नेहरू इस बात को लेकर पुख्ता कोशिशें कर रहे थे कि भारत किसी भी हाल में हिंदू पाकिस्तान ना बने। उन्होंने RSS को एक खतरे के तौर पर देखा। उसके बहुसंख्यकवादी विचारों के कारण नेहरू ने सार्वजनिक रूप से संघ की बार-बार आलोचना की।'

childrens day,jawahar lal nehru,november 14,bal diwas,chacha nehru birthday,facts about chacha nehru

'नेहरू थे हिंदुस्तान के सबसे अय्याश आदमी'

यूट्यूब पर आपको नेहरू की छवि पर कीचड़ उछालने की कई कोशिशें दिख जाएंगी। एक विडियो में उन्हें 'हिंदुस्तान का सबसे अय्याश आदमी' ठहराया गया है और इसपर अभी तक लाखों व्यू आ चुके हैं। नेहरू को कहीं मुस्लिम बताया जाता है, कभी उन्हें पश्चिमी सभ्यता को मानने वाला बताकर खारिज किया जाता है।

नेहरू को 'छिछोरा' और 'व्यभिचारी' साबित करने की कोशिश

नेहरू के कई स्त्रियों से प्रेम संबंध थे, ऐसी बातें कहकर उनकी 'दिलफेंक' किस्म की छवि बनाने की कोशिश की जाती है। सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति कैनेडी की पत्नी और मृणालिनी साराभाई के साथ उनकी सामान्य सी तस्वीरों का इस्तेमाल देश के प्रथम प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने के लिए किया जाता है। अपनी बहन को हवाईअड्डे पर गले लगाते नेहरू की तस्वीर हो या फिर एक महिला के सिगरेट को जलाने में मदद करते नेहरू की तस्वीर, इनका इस्तेमाल कर उनकी प्रतिष्ठा को दागदार करने की कोशिश की जाती है।

नेहरू की छवि को दागदार बनाने की कोशिश


सेंटर फॉर इंटरनेट ऐंड सोसायटी के पॉलिसी डायरेक्टर प्रणेश प्रकाश ने पिछले साल केंद्र सरकार के एक IP अड्रेस से मोतीलाल नेहरू व जवाहरलाल नेहरू के विकीपीडिया पेज में गलत और आपत्तिजनक जानकारियां डालने की कोशिश की बात बताई। हाल ही में सुभाषचंद्र बोस से जुड़ी सामग्रियों को ऑनलाइन करने के बाद एक फर्जी चिट्ठी को नेहरू द्वारा लिखी गई चिट्ठी कहकर प्रचारित किया गया। इस पत्र में नेहरू ने कथित तौर पर नेताजी को अपराधी कहा था।

childrens day,jawahar lal nehru,november 14,bal diwas,chacha nehru birthday,facts about chacha nehru

नेहरू 'चोर'

एक स्टार्टअप कर्मचारी ने हाल में नेहरू के खिलाफ चलाए जा रहे अफवाहबाजियों से निपटने के लिए नेहरूवियन नाम से ट्विटर अकाउंट बनाया। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा, 'लखनऊ जाते हुए ट्रेन में मैं नेहरू की किताब 'भारत एक खोज' पढ़ रहा था। एक युवक ने मुझसे कहा कि 'क्यों पढ़ रहे हो इस चोर की किताब?'

मुश्किल होगा नेहरू को दरकिनार कर पाना


नेहरू को दरकिनार कर पाना बहुत मुश्किल काम है। उनके जाने के 52 साल बाद आज भी उनके नाम और उनकी विरासत को लेकर इतनी घबराहट है। इसके पीछे नेहरू का कद ही तो है। इस कद को अफवाहों के बाजार से छोटा कर पाना मुमकिन नहीं दिखता।

childrens day,jawahar lal nehru,november 14,bal diwas,chacha nehru birthday,facts about chacha nehru

'चाचा नेहरू' के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

* जवाहर लाल नेहरू की ही याद में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता हैं।

* नेहरू बचपन से ही इंग्लिश स्कूल में पढ़े थे, उन्हें गांवो में घूम-घूमकर हिंदी बोलनी आई थी।

* नेहरू के कपड़े धुलने के लिए लंदन जाते थे।

* जवाहरलाल नेहरू के नाम पर एक युनिवर्सटी भी हैं जिसे हम JNU के नाम से जानते हैं।

* जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा लहराने वाले पहले शख्स थे।

* बताया जाता हैं कि चंद्र शेखर आजाद ने रूस जाने के लिए जवाहर लाल नेहरू से 1200 रूपये उधार माँगे थे।

* जवाहर लाल नेहरू ने 20 साल तक सुभाष चंद्र बोस के परिवार की जासूसी करवाई थी।

* फरवरी 1950, में पिलानी (राजस्थान) में जवाहर लाल नेहरू के स्वागत में हरी सब्जियों और गाजर-मूली से स्वागत द्वार बनाए गए थे। नाराज होकर नेहरू ने सब गरीबों में बँटवा दिया।

* जवाहर लाल नेहरू एक बार लंदन जाने वाले थे। उनके नाई ने कहा ‘मेरे पास घड़ी नही हैं‘ इसलिए मैं अक्सर लेट हो जाता हूँ। तो नेहरू उसके लिए लंदन से अच्छी घड़ी लेकर आए थे।

* संसद में जब गो हत्या को लेकर प्रस्ताव रखा गया था तो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था अगर गो हत्या का प्रस्ताव पास होता हैं तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूँगा।

* JRD Tata ने ब्यूटी प्रोडक्ट लैक्मे महिलाओं के लिए नही बल्कि जवाहर लाल नेहरू के कहने पर बनाया था।

* नेहरू को खाना खाने के बाद 555 ब्रांड का सिगरेट पीने की आदत थी। एक बार नेहरू जी भोपाल गए थे और उनकी सिगरेट खत्म हो गई ये सिगरेट पूरे भोपाल में नही मिली तो एक विशेष विमान में इंदौर से सिगरेट लाई गई।

* महात्मा गांधी की अपील पर जब पूरा देश विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर रहा था, तो उस समय नेहरू को भी अपना बेस्ट कोट फेंकना पड़ा। इसके बाद ही उन्होनें खादी का जैकेट पहनना शुरू किया था।

* जवाहरलाल नेहरू पर चार बार जानलेवा हमला हुआ था, पहली बार 1947 में बंटवारे के दौरान उन पर हमला हुआ था। तब वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर थे। इसके बाद 1955 में महाराष्ट्र में चाकू से हमला किया गया। 1956 में बम से रेल की पटरी उड़ाने की कोशिश भी नाकाम हो गई थी।

* जवाहरलाल नेहरू की मौत 27 मई 1964 को हार्ट अटैक से हुई थी। उनके अंतिम संस्कार में 15 लाख लोग शामिल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत