न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करुणानिधि 14 साल की उम्र में हिंदी विरोधी आंदोलन से जुड़े, हाथ से लिखकर निकाला था अखबार

देश और तमिलनाडु की राजनीति में एम. करुणानिधि एक बड़ा नाम था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 7:34:34

करुणानिधि 14 साल की उम्र में हिंदी विरोधी आंदोलन से जुड़े, हाथ से लिखकर निकाला था अखबार

देश और तमिलनाडु की राजनीति में एम. करुणानिधि एक बड़ा नाम था। छह दशकों से ज्यादा समय तक राजनीति में सक्रिय रहने वाले करुणानिधि ने अपने राजनीतिक फैसलों से देश और तमिलनाडु की सियासत को दूर तक प्रभावित किया। राजनीति के उतार-चढ़ावों से करुणानिधि ने कभी हार नहीं मानी। राजनीतिक संघर्षों ने उन्हें और ताकत दी। महज 14 साल की उम्र में हिंदी विरोध के साथ राजनीति में कदम रखने वाले मुथुवेल करुणानिधि का 8 अगस्त को शाम 6:10 बजे निधन हो गया। अपने 80 साल के करियर में वे कभी भी कोई चुनाव नहीं हारे। वे तमिल फिल्मों में नाटककार और पटकथा लेखक भी थे। उनका जन्म 3 जून, 1924 को तिरुवरूर जिले के तिरुकुवालाई गांव में हुआ था। उन्होंने 3 शादियां कीं। पहली पत्नी का नाम पद्मावती, दूसरी का दयालु और तीसरी का रजति है। पद्मावती का देहांत हो चुका है। उनके 4 बेटे एमके मुथु, एमके अलागिरी, एमके स्टालिन, एमके तमिलारासु और दो बेटियां एमके सेल्वी और कनिमोझी हैं।

अन्नादुरई के निधन के बाद संभाली डीएमके की कमान

- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि का जन्म 3 जून 1924 को हुआ। डीएमके की स्थापना सीएन अन्नादुरई ने की थी।
- 1969 में अन्नादुरई के निधन के बाद से करुणानिधि ने डीएमके का नेतृत्व किया।
- तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके करुणानिधि छह दशक से ज्यादा समय तक राजनीति में सक्रिय रहे।
- तमिलनाडु के दिग्गज नेता करुणानिधि कभी अपनी सीट पर चुनाव नहीं हारे।
- डीएमके चीफ की प्रतिभा केवल राजनीति तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने तमिल सिनेमा के लिए पटकथाएं भी लिखीं।
- करुणानिधि अपने प्रशंसकों और समर्थकों के बीच 'क्लैगनार' के नाम से मशहूर हैं।

हिंदी विरोधी आंदोलन से जुड़े, हाथ से लिखकर अखबार निकाला

- जस्टिस पार्टी के अलागिरीस्वामी के भाषण से प्रभावित होकर करुणानिधि ने राजनीतिक जीवन में कदम रखा, तब उनकी उम्र 14 साल थी। वे हिंदी विरोधी आंदोलन से जुड़े।
- उन्होंने स्थानीय स्तर पर युवाओं को इकट्ठा किया और हाथ से लिखकर 'मानवर निशान' नाम का समाचार पत्र निकालना शुरू किया।
- उन्होंने 20 साल की उम्र में ज्यूपिटर पिक्चर्स में पटकथा लेखक के रूप करियर शुरू किया। उनकी पहली ही फिल्म 'राजकुमारी' काफी लोकप्रिय हुई।
- करुणानिधि के नाटकों और फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखने के दौरान ही जस्टिस पार्टी के पेरियार इरोड वेंकटप्पा रामासामी और सीएन अन्नादुरई की नजर उन पर पड़ी।
- उन्होंने करुणानिधि को पार्टी की पत्रिका 'कुदियारासु' का संपादक बना दिया। हालांकि, 1947 में पेरियार और अन्नादुरई में मतभेद हुए।
- 1949 में अन्नादुरई ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का गठन किया। करुणानिधि अन्नादुरई के साथ रहे। उन्होंने 'मुरासोली' नाम का अखबार भी निकालना शुरू किया, जो बाद में द्रमुक का मुखपत्र बना।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद