न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट खिलाडियों से जुड़ीं कुछ अपवाह जिन्हें हम सच मान बैठे

ऐसी कई बातें हैं जो बस हवा में कहीं गई हैं और ये अपवाह आग की तरह फैली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Jul 2018 5:46:03

क्रिकेट खिलाडियों से जुड़ीं कुछ अपवाह जिन्हें हम सच मान बैठे

क्रिकेट का खेल सालों से चला आ रहा हैं और भारत में इसकी दीवानगी सर चढ़कर बोलती हैं। तभी तो क्रिकेट के बारे में जो भी बात हमें सुनाई देती है हम उसे सच मान लेते हैं। चाहे वो झूठ हो या सच हो और उसी बात को हम और लोगों को बताते, इसी की वजह से वो बाते अपवाह बन जाती है और ऐसी ही बातों को हम आज तक सच मानते आ रहे है। जी हाँ, ऐसी कई बातें हैं जो बस हवा में कहीं गई हैं और ये अपवाह आग की तरह फैली हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अपवाहों और किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिन्हे आप बचपन से सच मानते आ रहे है।

* धोनी रोज पीते है 5 लीटर दूध

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी के लिए एक अफवाह यह उडी थी कि धोनी के मजबूत शरीर और ताकत के पीछे उनका खान-पान है। कहाँ जाता था कि धोनी रोज 5 लीटर दूध पीते हैं, हालाँकि धोनी ने इस तरह की सभी बातों से इंकार किया हैं।

* एबी डिविलियर्स को कई खेलों में महानता हासिल

दक्षिण अफ्रीका मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स अपने दौर के सबसे महान खिलाडियों में से एक रहे हैं। डिविलियर्स के बारे में अफवाह यह है कि वह क्रिकेट के आलावा अपने देश के उच्च स्तर पर कई और अलग-अलग खेल चुके हैं। जिसमे रग्बी, हॉकी, बैडमिंटन, फुटबॉल और स्विमिंग जैसे बड़े खेल शामिल हैं। हालाँकि अपनी ऑटोबायोग्राफी में डिविलियर्स ने इस तरह की सभी बातों को गलत बताया हैं। डिविलियर्स ने बताया कि उन्होंने कॉलेज के दिनों में हॉकी खेली है। डिविलियर्स ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी भी किसी स्तर पर रग्बी नहीं खेला हैं।

lies of cricket,cricket,news

* स्टीव वाँ ने अफ़्रीकी खिलाड़ी गिब्स को कभी नहीं कहा कि तुमने अपना वर्ल्डकप गिरा दिया

विश्वकप 1999 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर सिक्स मैच खेला गया था। इस मैच में अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हर्शल गिब्स ने स्टीव वाँ का कैच छोड़ा था, जिसके बाद वाँ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। ऐसा कहा जाता है कि जब गिब्स ने स्टीव वाँ का कैच छोड़ा था तब वाँ ने गिब्स के पास जाकर यह कहा था कि दोस्त अपने वर्ल्डकप गिरा दिया हैं। हालाँकि गिब्स ने एक बार यह बताया था कि स्टीव वाँ ने मुझे कभी ऐसा कुछ नहीं कहा था।

* रिकी पोंटिंग के बैट स्प्रिंग - वर्ल्डकप 2003 फाइनल

आईसीसी वर्ल्डकप 2003 के फाइनल में रिकी पोंटिंग ने भारत के विरुद्ध 121 गेंदों पर 140 रन बनाये थे। जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 359 रन बनायें, जिसके जवाब में भारत की टीम महज 234 रनों पर ढेर हो गयी थी। पोंटिंग की इस आतिशी पारी के बाद अफ़वाह उडी थी कि इस पारी एक दौरान पोंटिंग के बैट में स्प्रिंग लगी हुई हैं, हालाँकि पोंटिंग के बैट की जांच के दौरान किसी भी तरह की स्प्रिंग नहीं मिली थी।

* एक बॉल पर 286 रन

वर्षो पहले इंग्लैंड के एक न्यूज़पेपर में खबर छपी थी कि वर्ष 1865 में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच खेले गए एक मैच के दौरान एक गेंद पर 286 रन बने थे। न्यूज़पेपर के अनुसार मैच विक्टोरिया पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और पारी की पहली ही बॉल पर बल्लेबाज ने एक लम्बा शॉट मारा और गेंद एक पेंड़ की टहनी पर जाकर अटक गयी। जिसके बाद विक्टोरिया के बल्लेबाजों ने दौड़कर 286 रन भागे थे। मैच के दौरान विपक्ष ने बॉल खो जाने की अपील भी की मगर अंपायर गेंद को देख रहे थे, इस लिए इस अपील को उन्होंने ख़ारिज कर दिया था। इस मैच के बारे में अभी तक कोई सबूत नहीं मिला हैं, जिसके कारण यह कह खबर सिर्फ एक अफवाह बनकर ही रह गयी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत