न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनाथ सिंह बोले- लिंचिंग की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, सोशल मीडिया पर चल रही फेक न्यूज जिम्मेदार

देशभर में मॉब लिंचिंग के कई मामले सामने आए हैं। जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jul 2018 2:05:55

राजनाथ सिंह बोले- लिंचिंग की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, सोशल मीडिया पर चल रही फेक न्यूज जिम्मेदार

देशभर में मॉब लिंचिंग के कई मामले सामने आए हैं। जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस मुद्दे को विपक्ष ने संसद में उठाया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लिंचिंग के मुद्दे पर लोकसभा में कहा कि यह सच है कि देश के कई भागों में लिंचिंग के घटनाओं में कई लोगों की जान गई लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मॉब लिंचिंग के कारण जिनकी भी मौत हुई उसकी मैं सरकार की ओर से कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने सारा दोष सोशल मीडिया पर मढ़ते हुए कहा कि इसके लिए सोशल मीडिया जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हिंसा के लिए सोशल मीडिया पर आने वाली फेक न्यूज जिम्मेदार हैं और उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रहती थीं।

लोकसभा में मॉब लिंचिंग पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'यह सच है कि देश के कई भागों में लिंचिंग की घटनाएं हुई हैं, लेकिन लिंचिंग की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। जो घटनाएं हुई हैं, उनकी मैं निंदा करता हूं। जहां भी लिंचिंग की घटनाएं होती हैं, मैं उस राज्य के मुख्यमंत्री से बात करता हूं।'

राजनाथ सिंह के बयान को असंतुष्ट बताते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'मॉब लिंचिंग पर गृहमंत्री का बयान बिलकुल भी संतोषजनक नहीं था। इसी वजह से हमने सदन से वॉकआउट कर लिया। यह कोई खेल नहीं है जिसमें केंद्र और राज्य सरकारें अपनी जिम्मेदारियां एक-दूसरे पर डाल रही हैं।'

गृहमंत्री का बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब एक दिन पहले यानि बुधवार को ही कर्नाटक में एक शख्स की बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पीटाई कर दी थी। यह घटना कर्नाटक के मांड्या के कृष्णाराजपेट तालुका में घटी थी। जहां एक शख्स की भीड़ ने बच्चा चोर के शक में पिटाई की थी। बाद में पता चला कि शख्स का पत्नी से तलाक हो चुका है और वह अपने बेटे से मिलने के लिए आया था। वह बेटे को अपने साथ चलने के लिए कह रहा था और बेटे ने उसकी विनती को मानने से इंकार कर दिया था।

वहीं पिछले साल रामगढ़ में एक मुस्लिम शख्स को भीड़ ने बीफ ले जाने के शक में पीट-पीटकर मार डाला था। जिसके आरोपियों को जब जमानत मिली तो वह केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा से मिलने के लिए उनके आवास पर गए थे। मंत्री ने उन्हें माला पहनाई थी। जिसका काफी विरोध हुआ था। आज इसी मुद्दे पर एक बार फिर हंगामा हुआ। संसद भवन में भाषण देने के लिए जैसे ही सिन्हा उठे विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत