Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज बारिश

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jan 2021 10:32:33

पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज बारिश

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच जोरदार बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में आज (रविवार) तड़के से गरज के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 3 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। पूरा पंजाब शीतलहर की चपेट में है।

दिल्ली में शनिवार को मिनिमम टेम्परेचर करीब 6 डिग्री बढ़कर 7 डिग्री पहुंच गया, लेकिन दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के बाद ठंड बढ़ गई। रविवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जनवरी यह सिलसिला चल सकता है।

आपको बता दे, मौसम विभाग (IMD) ने कहा था कि साल के पहले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच बारिश होगी। दिल्ली में साल के पहले दिन जहां कोहरे ने रुलाया तो वहीं दूसरे दिन रिमझिम बारिश हुई और आसमान में बादलों का डेरा रहा। जबकि 6-7 जनवरी तक बारिश और बादलों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

himachal pradesh,rajasthan,delhi,rain,winter,weather forecast,cold,news राजस्थान में बारिश

शनिवार को राजस्थान के 8 जिलों में बारिश हुई है। शीतलहर के साथ अब राजस्थान में मावठ का दौर शुरू हो गया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर समेत 8 जिलों में बारिश हुई, कई जगह ओले भी गिरे। माउंट आबू, चूरू समेत जिन इलाकों में एक हफ्ते से पारा जमाव बिंदु से नीचे था, वहां तापमान बढ़ गया। अगले 3 दिन हल्की बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिर सकते हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई जबकि बादल छाए रहने के बाद भी न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस रहा।
यूपी शीतलहर की चपेट में

बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में पारा 7 डिग्री से ज्यादा गिर गया। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को बिजली की गरज के साथ बारिश की संभावना है, जबकि 4-5 जनवरी को घने कोहरे छा सकता है।

पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी


पंजाब ऑरेंज अलर्ट पर है। पंजाब में अगले 3 दिन तक ज्यादातर इलाकों में धुंध और बूंदाबांदी का असर रहेगा। पंजाब के कई जिलों में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तापमान में अंतर आया है। बठिंडा में रात का तापमान 5.2 तक पहुंच गया। अमृतसर में दिन और रात के पारे में करीब 12 डिग्री का अंतर रहा। इसी बीच, जालंधर सबसे ठंडा रहा। यहां मिनिमम टेम्परेचर 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शिमला के मौसम केद्र ने 3 से 5 जनवरी के बीच राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश की 70 सड़कों पर ट्रैफिक रुक गया। रुक-रूककर हो रही बर्फबारी से तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को शिमला का मैक्सिमम टेंपरेचर 16 डिग्री से गिरकर 9 डिग्री रह गया। मौसम विभाग ने 4 और 5 जनवरी के लिए शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा में भारी बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में 5 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे

पटना समेत राज्य के कई जिलों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। शनिवार को पटना का मिनिमम टेम्परेचर 6.1 डिग्री रहा। गया में मिनिमम टेम्परेचर शिमला और देहरादून से भी कम रिकॉर्ड किया गया। गया में 5.2 डिग्री, शिमला में 5.3 और देहरादून में पारा 5.6 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 5 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका