न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेठी : 15 सालों में जो राहुल नहीं कर सके, वह करेंगी स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) लोकसभा चुनाव में अमेठी से मिली शानदार जीत के बाद शनिवार को जो घोषणा की, वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बीते 15 सालों में नहीं कर पाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Jun 2019 3:31:32

अमेठी : 15 सालों में जो राहुल नहीं कर सके, वह करेंगी स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) लोकसभा चुनाव में अमेठी से मिली शानदार जीत के बाद शनिवार को जो घोषणा की, वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बीते 15 सालों में नहीं कर पाए। ईरानी ने कहा कि वह अमेठी (Amethi) में अपना घर बनाएंगी और इसके लिए गौरीगंज में उन्होंने एक जमीन देख ली है। उन्होंने कहा कि अमेठी अब उनका स्थायी निवास स्थल होगा और वह लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अमेठी में घर बनाने की घोषणा उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और PWD मंत्री केशव प्रसाद मौर्या की उपस्थिति में की। उन्होंने कहा, 'अमेठी में अब मेरा स्थायी घर होगा और यह सबके लिए खुला रहेगा। अब मैं यहां की अतिथि नहीं रहूंगी।'

अपने निर्वाचन क्षेत्र में घर बनाने का स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फैसला इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वह आगामी वर्षो में अमेठी के साथ संबंध बरकरार रखने का इरादा रखती हैं। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा भी की।

आपको बता दे, राहुल गांधी ने साल 2004 से 2019 के चुनाव से पहले तक लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया था। साल 1999 में उनकी मां सोनिया गांधी ने यह सीट जीती थी। अमेठी सीट पर लगातार कब्जा रहने के बावजूद गांधी परिवार ने यहां अपना घर बनाने की नहीं सोची, बल्कि वे अपने दौरे के दौरान अतिथि गृह में रहते थे।

amethi,bharatiya janata party,bjp,congress,rahul gandhi,smriti irani,news,news in hindi

राहुल गांधी पर बोला हमला

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे के पहले दिन एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'नामदार लोग यहां से सांसद चुन कर जाने के बाद पांच साल लापता रहते थे। अमेठी की जनता चिराग लेकर यहां से दिल्ली तक खोजती थी फिर भी नहीं मिलते थे।' उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता के फैसले की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी है। अमेठी की जनता ने नामदारों की विदाई कर विकास को चुना है। एक सामान्य परिवार के सदस्य को अमेठी ने मौका दिया है। उन्होंने कहा, 'पूरी ईमानदारी से सेवा करूंगी।' कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को 50 हजार से अधिक वोट से हराने वाली स्मृति ईरानी ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे वोट नहीं दिया है, उन्हें विकास कार्यों और योजनाओं से वंचित नहीं रखा जाएगा। कांग्रेस को वोट देने वाले चार लाख लोगों से कोई भेदभाव नहीं होगा।

राजा विश्वनाथ शरण इंटर कालेज परिसर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में स्मृति ने अमेठी के विकास से जुडी योजनाओं का शिलान्यास किया। ईरानी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अमेठी जिले में चयनित 2117 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा और विधायक मयंकेशवर शरण सिंह, गरिमा सिंह एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत