`
बलौदबाजार में अब तक संक्रमण के 434 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से बच्ची को मिलाकर 3 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कोरोना से दो ही मौतें मान रहा है। वहीं जिले में गुरुवार को भी 2 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद एक्टिव केस 70 हो गए हैं। वहीं 362 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) में कोरोना वायरस संक्रमण के 395 नए मामले सामने आए। राज्य में वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,932 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आज संक्रमण के 395 नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें रायपुर जिले से 174, दुर्ग से 53, बिलासपुर से 37, राजनांदगांव से 31, रायगढ़ से 19, नारायणपुर से 12, जांजगीर-चांपा से नौ, कोरबा और बलरामपुर से आठ-आठ, गरियाबंद से सात, बालोद, महासमुंद, कांकेर और अन्य राज्य से छह-छह, जशपुर से तीन, धमतरी, बलौदाबाजार, सरगुजा और कोरिया से दो-दो तथा बेमेतरा और सूरजपुर से एक-एक मरीज शामिल हैं।















