न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना: सिवान बना बिहार का वुहान, ओमान से आई एक महिला ने 9 को किया संक्रमित

गुरुवार की सुबह सिवान में 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है इसके साथ ही बिहार में संक्रमित लोगों की गिनती 51 तक पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Apr 2020 4:01:07

कोरोना: सिवान बना बिहार का वुहान, ओमान से आई एक महिला ने 9 को किया संक्रमित

चीन (China) का वुहान शहर (Vuhan) तो सभी को याद होगा यह वोही शहर है जहां से कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था और इसी जगह से ये जानलेवा वायरस आज पूरी दुनिया में फैल चूका है। अब सिवान को बिहार (Bihar) का वुहान कहा जा रहा है। दरअसल, गुरुवार की सुबह सिवान में 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है इसके साथ ही बिहार में संक्रमित लोगों की गिनती 51 तक पहुंच गई है। बड़ी बात ये है कि इन 51 लोगों में से 20 तो सिर्फ सिवान के हैं। इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि इन 20 में से 9 लोग एक ही महिला से संक्रमित हुए है। यह सभी लोग एक ही परिवार के है। जिस महिला से एक परिवार के 9 सदस्य कोरोना के शिकार हुए वह ओमान से आई थी और 7 अप्रैल को इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 10वां शख्स वह है जो 16 मार्च को दुबई से लौटा है। इसकी उम्र 36 साल है। बाकी 9 मरीजों में एक परिवार की क्रमश: 50, 29, 26, 20 और 18 साल की 5 महिलाएं हैं। 30 साल का एक पुरुष, 12-12 साल की दो बच्चियां और 10 साल का एक बच्चा है।

फिलहाल, बिहार के कुल मरीजों का 40% आंकड़ा सिर्फ सिवान में है। यानि एक तरह से ये जिला बिहार का कोरोना हब बन गया है। सिवान का पहला कोरोना पॉजिटिव लॉकडाउन के तीसरे दिन यानि 27 मार्च को नौतन थाना इलाके के अंगौता गांव का था। इसके बाद जिले के 4 वे लोग संक्रमित पाए गए जो खाड़ी देशों से बिहार वापस लौटे थे। आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता गया और 20 तक जा पहुंच गया।

बिहार में तम्बाकू खाकर थूकना पड़ेगा महंगा

बिहार में तम्बाकू या गुटखा खा कर इधर-उधर या सार्वजनिक स्थलों पर थूकना महंगा पड़ेगा। छह महीने की जेल की सजा हो सकती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नई दिल्ली ने इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की है। उसमें बताया गया है कि पान मसाला, खैनी, जर्दा और गुटका खाकर यत्र-तत्र थूकने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ता है। अत? सार्वजानिक जगहों पर इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। बिहार में राज्य सरकार ने पहले से ही पान मसाला में मैग्निशियम कार्बोनेट निकोटिन पाए जाने के कारण 15 ब्रांड के पान मसालों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका