न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्वैलर्स एसोसिएशन ने राम मंदिर की आधार शिला के लिए भेंट की 33 किलो चांदी की ईंट

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir in Ayodhya) के लिए भूमि पूजन के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की तारीख 5 अगस्त को तय की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 4:37:48

ज्वैलर्स एसोसिएशन ने राम मंदिर की आधार शिला के लिए भेंट की 33 किलो चांदी की ईंट

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir in Ayodhya) के लिए भूमि पूजन के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की तारीख 5 अगस्त को तय की गई है। उधर, मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास का कहना है कि मंदिर निर्माण के लिए लोगों से सहयोग लिया जाएगा। हालांकि, मंदिर निर्माण की खुशी में लोगों ने खुद भी दान करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएसन ने राम मंदिर की आधारशिला के लिए मंगलवार को रामलला को 33 किलो चांदी की ईंट भेंट की जिसे ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने प्राप्त किया।

खबर है कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त में ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ में राममंदिर का भूमि पूजन करेंगे। ताम्र कलश में गंगाजल और अन्य तीर्थों का जल लाकर पूजन किया जाएगा। राम मंदिर के भूमि पूजन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लगभग 40 किलो चांदी की श्रीराम शिला को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 किलो चांद की श्रीराम शिला का पूजन करेंगे और इसे स्थापित करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मुताबिक, करीब 40 किलो चांदी की श्रीराम शिला से भूमि पूजन होगा और 3:30 फिट गहरी भूमि में 5 चांदी की शिलाएं रखी जाएंगी, जो 5 नक्षत्रों का प्रतीक होगा।

माना जाता है कि अभिजीत मुहूर्त में भगवान राम का जन्म हुआ था। यही वजह है कि राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए इस मुहूर्त का चय किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि सोमपुरा ही मंदिर का निर्माण करेगा। सोमनाथ मंदिर को भी इन्हीं ने बनाया था। भूमिपूजन के लिए पंडित भी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी से ही आएंगे। तीन से साढ़े तीन साल के समय में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर ट्रस्ट इसमें सरकार से पैसा नहीं लेगा। जो दान पहले आया है वो उपयोग किया जाएगा, इसके अलावा कोरोना संकट से उबरने के बाद ट्रस्ट 10 करोड़ लोगों से मंदिर के लिए दान लेने पर भी विचार कर रहा है।

शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी के अलावा, संघ प्रमुख मोहन भागवत, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई राज्यपालाें समेत शीर्ष संत-धर्माचार्य, मंत्री, संघ-विहिप के पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी राम मंदिर (Ram Mandir) के भूमि पूजन (Foundation Stone) में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को अयोध्या आने का कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक न्योता मिलने के बाद ही वो आने का कोई फैसला करेंगे। बता दें पिछले साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने अयोध्या का दौरा किया था। उद्धव के अयोध्या दौरे के समय उनकी पत्नी और बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद इस साल मार्च में भी ठाकरे अयोध्या गए थे। जहां उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस भव्य कार्यक्रम के लिए करीब 300 लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा।

ayodhya news,ayodhya,ram temple construction,lucknow news in hindi,ayodhya ram mandir,uttar pradesh,narendra modi

पुराने मॉडल से कितना अलग होगा नया मंदिर

कामेश्वर चौपाल ने बताया कि मॉडल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। लेकिन भव्यता के लिए ऊंचाई और दिव्यता के लिए थोड़ी चौड़ाई बढ़ा दी जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि पहले तीन गुंबद थे और अब पांच गुंबद हो जाएंगे तो इस पर उन्होंने कहा कि उनका जवाब था कि पहले नाप 47 हजार स्क्वाएर फिट थी अब 57 हजार स्काएर फिट हो जाएगी तो पांच गुंबद भरने हैं और अब मंदिर की ऊंचाई 161 फिट हो जाएगा।

क्या हुआ परिवर्तन

- पहले मंदिर में तीन शिखर थे अब 5 शिखर होंगे
- पहले मंदिर का निर्माण का एरिया 47000 स्काएर फिट था अब 57000 स्क्वएर फिट होगा।
- पहले मंदिर की ऊंचाई 128 फिट थी अब 161 फिट होगी।
- मंदिर परिसर के चारो ओर सीता जी, लक्ष्मण, भरत जी और गणेश जी के 4 मंदिर बनाने की बात भी राय आई है।
- मंदिर का एरिया 67 एकड़ से ज्यादा बढ़ाने की भी राय है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप