न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

1 लाख 13 हजार ATM बंद होने से आपको झेलनी होंगी ये परेशानियां, रहे सावधान

उद्योग संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (कैटमी) ने बुधववार को चेतावनी देते हुए कहा कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड और नकदी प्रबंधन योजनओं के हालिया मानकों के चलते मार्च 2019 तक संचालन के अभाव में करीब 1.13 लाख एटीएम बंद हो जाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Nov 2018 5:27:24

1 लाख 13 हजार ATM बंद होने से आपको झेलनी होंगी ये परेशानियां, रहे सावधान

उद्योग संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (कैटमी) ने बुधववार को चेतावनी देते हुए कहा कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड और नकदी प्रबंधन योजनओं के हालिया मानकों के चलते मार्च 2019 तक संचालन के अभाव में करीब 1.13 लाख एटीएम बंद हो जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो इसका असर पूरे देश पर होगा और लोगों को कैश निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल भारत में इस समय तकरीबन 2 लाख 38 हजार एटीएम हैं, जिनमें से 1 लाख ऑफ-साइट और 15,000 से अधिक व्हाइट लेबल समेत 1 लाख 13 हजार एटीएम बंद हो जाएंगे। इससे आपके सामने न सिर्फ कैश का संकट पैदा हो सकता है, बल्क‍ि कई और चुनौतियां भी आपके सामने खड़ी हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में:

केंद्रीय बैंक की तरफ से हाल ही में एक गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें एटीएम का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के लिए कहा गया है। इसकी वजह से एटीएम चलाने का खर्चा लगातार बढ़ रहा है।

यह होंगे नुकसान

ग्रामीणों पर सबसे ज्यादा असर: CATMi की बात अगर सच होती है, तो इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण भाग में रहने वाले लोगों पर पड़ सकता है। ग्रामीण इलाकों में आज भी ज्यादातर काम कैश के जरिए ही होता है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में एटीएम के बंद होने से इनके लिए नगदी का संकट पैदा हो सकता है।

जाएंगी कई नौकरियां: CATMi ने कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में एटीएम बंद होने का असर रोजगार पर भी पड़ेगा। कैटमी के मुताबिक एटीएम में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के लिए विनियामक दिशा-निर्देशों, नकदी प्रबंधन मानकों की हालिया शर्तों और कैश लोडिंग की कैसेट स्वैप पद्धति के कारण मुश्किल खड़ी हो रही है। आधे से ज्यादा एटीएम बंद होने से भारी बेरोजगारी भी आएगी, जो पूरी अर्थव्यवस्था में वित्तीय सेवाओं के लिए हानिकारक होगी। इन एटीएम के बंद होने से कई लोगों की नौकरी जा सकती है। इससे देश की आर्थ‍िक सेवा प्रणाली लड़खड़ा सकती है। क्योंकि ATM सुविधा होने की वजह से हजारों लोगों नौकरी मिली हुई हैं।

atm,atm shutdown

बैंक नहीं आए आगे, तो होगी मुसीबत: एटीएम इंडस्ट्री बॉडी CATMi ने कहा है कि अगर बैंकों की तरफ से एटीएम इंडस्ट्री को कोई सहारा नहीं दिया जाता है, तो कई तरह की दिक्कतें होंगी। इस संस्था के मुताबि‍क एटीएम ऑपरेटर्स का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसी स्थ‍िति में कई ऑपरेटर्स के पास दुकान समेटने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है।

पैदा होंगे नोटबंदी जैसे हालात: बालासुब्रह्मण्यन कहते हैं कि एटीएम बंद होने की सूरत में प्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभार्थी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इनकी सब्स‍िडी इन्हीं खातों में आती है। ज्यादातर लोग एटीएम के जरिये इस रकम को निकाल देते हैं। इस वजह से जब एटीएम की संख्या घटेगी, तो एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगेंगी। इससे एक बार‍ फिर नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।

शहरों में भी होगी दिक्कत: ज्यादातर समय पर कुल एटीएम में से 10 फीसदी एटीएम अलग-अलग वजहों से नॉन-ऑपरेशनल रहती हैं। इसका मतलब यह है कि इनकी वजह से दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाएगी। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में ही नहीं, बल्क‍ि शहरों में भी एटीएमों के बाहर लाइन लग सकती है।

CATMi के मुताबिक इनको चलाना आर्थिक हित में नहीं है। एटीएम कंपनियां, ब्राउन लेबल और व्हाइट लेबल एटीएम प्रदाता अभी तक नोटबंदी के दौरान हुए घाटे से उबर नहीं पाए हैं। दरअसल अगर बैंक बोझ उठाने से इनकार कर देते हैं तो फिर लागत बढ़ जाने से एटीएम सर्विस देने वाली कंपनियों को एटीएम बंद करने पड़ सकते हैं। CATMi के मुताबिक सिर्फ नई कैश लॉजिस्टिक और कैसेट स्वैप मेथड में बदलाव करने में ही 3500 करोड़ का खर्च आएगा। संस्था का साफ कहना है कि व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स को पहले से ही घाटा हो रहा है और ये अतिरिक्त घाटा नहीं उठा सकते, इनके लिए एटीएम इंटरचेंज ही आय का साधन है। कॉन्फिडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री के मुताबिक अगर बैंकों ने उनकी लागत की भरपाई नहीं की तो बड़े पैमाने पर कॉन्ट्रैक्ट सरेंडर होंगे, इस कारण कई एटीएम बंद हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल