न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी खबर : लोन पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 15 से 30 दिनों के लिए मिलेगा उधार

पेट्रोल-डीजल अब उधार भी लिया जा सकता है। यह पढ़ कर आपको विश्वाश नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है एक कंपनी ने ऐसा ही एक ऑफर पेश किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 12:54:55

बड़ी खबर : लोन पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 15 से 30 दिनों के लिए मिलेगा उधार

पेट्रोल-डीजल अब उधार भी लिया जा सकता है। यह पढ़ कर आपको विश्वाश नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है एक कंपनी ने ऐसा ही एक ऑफर पेश किया है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई में पहुंच गए हैं। वहीं, श्रीराम ट्रांसपॉर्ट फाइनैंस कंपनी (एसटीएफसी) अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल भराने के लिए लोन उपलब्ध कराएगी। इसे डिजिटल आधार पर दिया जाएगा। इस संबंध में दोनों कंपनियों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

लोन पर ऐसे मिलेगा डीजल-पेट्रोल

एसटीएफसी ने एक बयान में बताया कि इस सुविधा से ग्राहक वाहन के लिए डीजल, पेट्रोल और लूब्रिकेंट को लोन पर खरीद सकते हैं। एसटीएफसी अभी वाणिज्य वाहन और टायर खरीदने के लिए लोन देता है। इस सुविधा से ग्राहकों के लिए कम लागत के वर्किंग कैपिटल सलूशन और ईंधन पर उनके खर्च की निगरानी करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इस संबंध में लेनदेन नकदी और कार्ड रहित होगा।

15 से 30 दिनों के लिए मिलेगा उधार

श्रीराम ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमेश रेवांकर ने कहा कि इससे छोटे ट्रांसपोर्ट मालिकों और खुद का ट्रक खरीदने वालों को आसानी होगी। यह लोन सुविधा ओटीपी आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म से संचालित होगी। लोन की अवधि 15 से 30 दिन रहेगी। 30 के भीतर ग्राहकों को पैसे चुकाने होंगे।

कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा

कैशलेस इकोनॉमी और डिजिटल इंडिया मिशन के तहत कंपनी ने यह ऑफर निकाला है। श्रीराम ट्रांसपोर्ट के मुताबिक, ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए लोन मुहैया कराया जाएगा। उमेश रेवांकर के मुताबिक, इससे डिजिटल इंडिया और कैशलेस ट्रांजैक्शन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्राहकों का ये भी फायदा

HPCL रिटेल के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर जी एस वी प्रसाद के मुताबिक, श्रीराम ट्रांसपोर्ट के साथ करार से ग्राहकों को कैशलेस के जरिए फ्यूल दिया जाएगा। साथ ही ग्राहकों को लॉयल्टी प्वाइंट और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।

क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल के दाम

- दिल्ली में पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं।
- रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे की बढ़ोतरी की गई।
- डीजल के दाम 26 पैसे बढ़ाए गए।

दिल्ली
पेट्रोल 76.24, डीजल 67.57 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

पेट्रोल 84.07, डीजल 71.93 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल 78.91, डीजल 70.11 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई

पेट्रोल 79.13, डीजल 71.31 रुपए प्रति लीटर

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत