न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हुई 'रामायण एक्सप्रेस ट्रेन', 16 दिनों में पूरा करेगी अयोध्या से श्रीलंका तक का सफर, 800 यात्रियों की है क्षमता

भारतीय रेलवे ने 14 नवंबर से भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने वाली विशेष ट्रेन रामायण एक्सप्रेस ( Sri Ramayana Express ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Nov 2018 10:39:00

शुरू हुई 'रामायण एक्सप्रेस ट्रेन', 16 दिनों में पूरा करेगी अयोध्या से श्रीलंका तक का सफर, 800 यात्रियों की है क्षमता

भारतीय रेलवे ने 14 नवंबर से भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने वाली विशेष ट्रेन रामायण एक्सप्रेस ( Sri Ramayana Express ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो हिन्दू महाग्रंथ में वर्णित प्रमुख स्थानों पर जाएगी। 'श्री रामायण एक्सप्रेस' को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गई। भारत में यह ट्रेन अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम के दर्शन कराएगी। श्रीलंका तक जाने वाले श्रद्धालु कोलंबो, कैंडी, नुवारा एलिया के दर्शन कर पाएंगे। भारत में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन का किराया 15120 रखा गया है, वहीं श्रीलंका तक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किराया 36970 रुपये होगा। यात्रा के दौरान उच्च स्तर की सुरक्षा व्यस्था रहेगी और श्रद्धालुओं के साथ टूर मैनेजर भी रहेगा जो कि यात्रियों को हर तीर्थ स्थान का विवरण सुनाएगा। यह ट्रेन तमिलनाडु के रामेश्वरम तक की यात्रा 16 दिन में पूरी करेगी, और इस दौरान भगवान राम के जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर जाएगी। श्री रामायण एक्सप्रेस अपनी पहली यात्रा पर 800 यात्रियों के साथ रवाना हुई है।

- श्री रामायण यात्रा के दो हिस्से होंगे - एक भारत में, दूसरा श्रीलंका में

- भारत में दिल्ली से चलने के बाद श्री रामायण एक्सप्रेस का पहला स्टॉप अयोध्या में होगा, जिसके बाद यह यात्रियों को हनुमान गढ़ी रामकोट तथा कनक भवन मंदिर भी लेकर जाएगी। इसके बाद ट्रेन रामायण सर्किट के महत्वपूर्ण स्टेशनों नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, शृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी तथा रामेश्वरम भी जाएगी।

- यात्रा के श्रीलंका वाले हिस्से के लिए अलग से किराया लिया जाएगा। श्री रामायण यात्रा के दौरान श्रीलंका जाने का विकल्प चुनने वाले यात्री चेन्नई से कोलम्बो के लिए उड़ान ले सकते हैं। फिलहाल IRCTC श्रीलंका के लिए पांच रात / छह दिन का टूर पैकेज पेश कर रही है, जिसका न्यूनतम दाम 47,600 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।

- श्री रामायण एक्सप्रेस टूर पैकेज में सभी समय के भोजन, ठहरने तथा धर्मशालाओं में कपड़े धोने आदि की व्यवस्था के अलावा सबी ट्रांसफर तथा साइट-सीइंग व्यवस्था शामिल है।

- IRCTC का एक टूर मैनेजर पूरे ट्रिप के दौरान यात्रियों के साथ ही सफर करेगा।

हालाकि रेलवे की लापरवाही से रामायण एक्सप्रेस भी लेट लतीफी का शिकार हो गई। यह विशेष ट्रेन सोलह दिन की धार्मिक यात्रा पर है। इस ट्रेन को आज सुबह 4:50 बजे अयोध्या पहुंचना था, लेकिन ट्रेन दस बजे से बाद अयोध्या पहुंची। यह ट्रेन कल शाम पांच बजे आगे की यात्रा के लिए रवाना होगी।

दिल्ली से कल रवाना हुई रामायण एक्सप्रेस को आज तड़के 4:50 बजे अयोध्या पहुंचना था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत