न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NCB से पूछताछ में पैडलर का दावा- श्रद्धा कपूर के लिए कार में 4 बार ड्रग्स सप्लाई की थी, सारा को 2 बार कूरियर से भेजी गई ड्रग्स

बॉलीवुड में ड्रग्स केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेज ड्रग्स केस में फंस गई हैं। एनसीबी ने सारा अली खान (Sara Ali Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 10:12:47

NCB से पूछताछ में पैडलर का दावा- श्रद्धा कपूर के लिए कार में 4 बार ड्रग्स सप्लाई की थी, सारा को 2 बार कूरियर से भेजी गई ड्रग्स

बॉलीवुड में ड्रग्स केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेज ड्रग्स केस में फंस गई हैं। एनसीबी ने सारा अली खान (Sara Ali Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। आज एनसीबी ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ करेगी। साथ ही एनसीबी ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और क्वान टैलेंट एजेंसी की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीबी को ड्रग पैडलर करमजीत से पूछताछ में बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन के कई बड़े क्लू मिले हैं।

श्रद्धा कपूर के नाम पर 4 बार ड्रग्स की सप्लाई

एनसीबी सूत्रों ने बताया कि करमजीत ने पूछताछ में दावा किया है कि उसने एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के नाम पर 4 बार अलग-अलग जगहों पर ड्रग्स की सप्लाई की। चारों बार कार में ड्रग्स का पैकेट पहुंचाया गया। हालांकि, यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि कार में ड्रग्स का पैकेट श्रद्धा ने ही रिसीव किया था या उनसे जुड़े किसी और कर्मचारी ने पैकेट लिया था। एनसीबी 26 सितंबर को श्रद्धा से पूछताछ करेगी। बुधवार को उनके घर जाकर एनसीबी के लोगों ने उन्हें समन दिया है।

ड्रग्स से जुड़े चैट में भी शामिल थीं श्रद्धा

एनसीबी को एक ग्रुप चैट मिला है। इसमें ड्रग्स को लेकर बातचीत हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इस ग्रुप में श्रद्धा, N-नाम की एक्ट्रेस और जया साहा बात कर रही हैं। हालांकि, ज्यादातर बातचीत N नाम की एक्ट्रेस और जया साहा के बीच ही है। लेकिन, बाद में श्रद्धा भी शामिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी 26 सितंबर को होने वाली पूछताछ में श्रद्धा से इस चैट की सत्यता को लेकर भी पूछताछ करेगी।

N- तुमने मुझसे वादा किया कि मुझे अच्छा MD (ड्रग्स) बॉम्बे में दोगी और हम साथ में पार्टी करेंगे।

N- जब में दोबारा आऊंगी।

N- मुझे सच मे एक ब्रेक की जरूरत है।

जया- तुम मुझे एक पैडलर बना रही हो।

जया- फिर भी तुम्हारी विश मेरे लिए कमांड है।

जया- जब तुम नीचे आ जाओ तो कॉल करो, मैं नीचे आउंगी और तुम्हें दूंगी।

जया- हेलो...मैं आज सीबीडी ऑइल जिंदल के साथ भेज रही हूं।

श्रद्धा-Hey थैंक यू...

जया: जया स्माइल देती है

श्रद्धा-अगले चैट में एक ऑडियो सन्देश भेजती है।

श्रद्धा- सुनो, मैं SLB से अब भी मिलना चाहती हूं...

shraddha kapoor,sara ali khan,karamjeet singh,bollywood drug connection,drugs,bollywood news

सारा को 2 बार कूरियर से भेजी गई ड्रग्स

करमजीत ने यह भी दावा किया है कि सारा अली खान तक 2 बार ड्रग्स पहुंचाने के लिए उसने कुरियर का सहारा लिया है। हालांकि, सारा की तरफ से इस बारे में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

फिलहाल, करमजीत के बयानों की क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए एनसीबी ने सारा अली खान को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। वह गोवा से मुंबई पहुंच चुकी हैं। जांच एजेंसी को करमजीत ने यह भी बताया कि रिया और सुशांत की मैनेजर जया साहा अक्सर ड्रग्स मंगवाती थी। इससे यह स्पष्ट है कि जया ड्रग्स मंगाकर किसी और को दे रही थीं।

बता दे, मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रिया और शोविक चक्रवर्ती समेत 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे पूछताछ के बाद करीब 50 से ज्यादा बॉलीवुड, टीवी और फैशन की दुनिया से जुड़े लोग एनसीबी की रडार पर हैं। ड्रग पैडलर करमजीत ने पूछताछ में एनसीबी को कई बड़े क्लू मिले हैं। एनसीबी ने करमजीत को 14 सितंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया था। इसकी एक मर्सिडीज कार भी जब्त की थी। इसी कार में यह ड्रग्स लेकर वह चलता था और कस्टमर तक सप्लाई करता था। बॉलीवुड में इसे केजे नाम से जाना जाता है।

कार में होती थी डिलीवरी, 6-7 सेलेब्रिटीज थे क्लाइंट

करमजीत ने यह भी दावा किया कि गाड़ियों में ही ड्रग्स की डिलीवरी होती थी। कई बार पैसे नकद में और कई बार किसी दूसरे के अकाउंट से उसके खाते में ट्रांसफर होते थे। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े 6 से 7 सेलेब्रिटीज क्लाइंट होने का दावा भी किया है। इनमें से कुछ को एनसीबी समन कर चुकी है जबकि कुछ को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एनसीबी को इस बात के सबूत मिले हैं कि करमजीत ने इन्हें वीड, कोकेन, एमडीएमए और सीबीडी ऑइल सप्लाई किया था।

आपको बता दे, एक्ट्रेस रकुलप्रीत एनसीबी दफ्तर के लिए घर से निकल गई हैं। एनसीबी की टीम आज ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रकुल से पूछताछ करेगी। रकुल का नाम रिया ने एनसीबी की पूछताछ में लिया था। रकुलप्रीत गुरुवार को हैदराबाद से मुंबई आई थीं। उधर, मुंबई में तीन जगहों पर एनसीबी की छापेमारी चल रही है। अंधेरी और पवई इलाके में एनसीबी की छापेमारी जारी है। सनम और अबीगैल से मिली जानकारी के मुताबिक एनसीबी छापेमारी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?