न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन पर 'डिजिटल स्ट्राइक' को लेकर शिवसेना का मोदी सरकार पर तीखा तंज, कहा - इसके लिए 20 जवानों को शहीद होना पड़ा

भारत द्वारा टिक-टॉक समेत 59 ऐप्स को बैन को लेकर आज शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jul 2020 10:19:54

चीन पर 'डिजिटल स्ट्राइक' को लेकर शिवसेना का मोदी सरकार पर तीखा तंज, कहा - इसके लिए 20 जवानों को शहीद होना पड़ा

भारत द्वारा टिक-टॉक समेत 59 ऐप्स को बैन को लेकर आज शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है। शिवसेना ने लिखा सरकार ने रक्तरंजित संघर्ष के बदले के रूप में चीनी ऐप्स को बैन कर दिया। सरकार की ओर से कहा गया कि भारत की एकता, संप्रभुता और सुरक्षा की दृष्टि से चीनी ऐप्स खतरनाक हैं, इसलिए इन्हें बैन किया गया है। आखिर, चीनी ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है यह सरकार को कब समझ आया? हमारे देश की जानकारी का भंडार बाहर जाता है, इसका ज्ञान हमारे सत्ताधीशों को हुआ और इसके लिए लद्दाख की सीमा पर 20 जवानों को शहीद होना पड़ा।

शिवसेना ने कहा कि पाकिस्तान ने जब भारत में घुसकर हमारे सैन्य ठिकानों पर हमला किया था, तब भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर हमला किया था। यह हमला सर्जिकल स्ट्राइक के नाम से प्रसिद्ध हुआ। अब जब चीनी सेना गलवान घाटी में घुसी है और हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं, तब भारत ने चीन पर ऑनलाइन हमला यानी कि डिजिटल स्ट्राइक कर खलबली मचा दी है।

ऐप पर बैन से चीन की कमर नहीं टूटेगी

शिवसेना ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था को झटका देना आवश्यक था लेकिन सिर्फ ऐप पर बैन लगा देने से उसकी कमर नहीं टूटेगी। भारत में चीन की हुवेई कंपनी को 5जी नेटवर्क शुरू करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ऐसे में हिंदुस्तान की डिजिटल अर्थव्यवस्था की चाभी दूसरे देश के हाथ में होना मतलब हिंदुस्तानी अर्थव्यवस्था के भविष्य की मालकियत चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथ में होने के जैसा है। यह भविष्य में देश के लिए सबसे ज्यादा घातक होने वाला है। सरकार यह क्यों नहीं समझ रही है?

बीजेपी में घुसे चीनी टिक-टॉक स्टार्स

शिवसेना ने टिक-टॉक बैन पर कहा कि ऐसे चीन ऐप देश में अश्लीलता औऱ दकियानूसी बातों को बढ़ावा दे रहे थे। इससे कई टिक-टॉक स्टार्स पैदा हो गए थे। इनमें से कई ने बीजेपी में प्रवेश किया था। अब सवाल है कि राजनीति में घुसे चीनी टिक-टॉक स्टार्स का क्या होगा?

सरकार अब जाग गई है

शिवसेना ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में सरकार डिजिटल रूप से जागी है, यह जारी रहना चाहिए। चीनी कंपनियों को अपना डेटा चीनी सरकार को देना बंधनकारक है। ऐसे में चीनी गुप्तचर एजेंसियां और चीनी सेना भारत के इस डेटा का इस्तेमाल हमारे खिलाफ कर सकती हैं। पार्टी ने कहा कि अब जो हुआ सो हुआ। सरकार अब जाग गई है और इसके पीछे जनता की लगातार मांग है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत