न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस के पास न तो नेतृत्व है और न विकास की कोई दृष्टि है : शिवराज सिंह चौहान

विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस हताश और कुंठित है, इसलिए बौखलाहट में दुष्प्रचार में जुट गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Feb 2018 10:57:23

कांग्रेस के पास न तो नेतृत्व है और न विकास की कोई दृष्टि है : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास शिवराज सिंह चौहान के चरित्र हनन के अलावा दूसरा कोई एजेंडा नहीं है, क्योंकि वैचारिक दृष्टी से कांग्रेस परास्त हो चुकी है। मुगावली विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाई साहब यादव के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को कई जनसभाओं को संबोधित किया और रोड शो भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेतृत्व है और न विकास की कोई दृष्टि है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस हताश और कुंठित है, इसलिए बौखलाहट में दुष्प्रचार में जुट गई है। इसलिए कांग्रेस के बहकावे में आकर मौका न खोएं। 24 फरवरी को मुंगावली क्षेत्र के उपचुनाव मतदान में एकतरफा भाजपा को अपना वोट देकर विकास को विजयी बनाए।

प्रचार के दौरान उन्होंने यह भी कहा, "मुंगावली क्षेत्र का विकास थमा हुआ है। उपचुनाव ऐसा अवसर है कि जब जनता विकास के लिए वोट देकर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "किसान सूखा और विपुल उत्पादन दोनों दशाओं में हानि में उतरता है। अच्छा उत्पादन होने पर भाव में मंदी आती है, लेकिन देश में मध्यप्रदेश पहली सरकार है जिसने भावांतर भुगतान योजना पर अमल करके किसानों को उचित मूल्य देकर राहत दी है। उनके उत्पादन का उचित मूल्य सुनिश्चित किया है।"

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ढोडिया में खेतों में पहुंचकर ओला वृष्टि से बर्बाद फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से कहा कि आचार संहिता के कारण कोई घोषणा नही कर रहा हूं। प्रदेश भर के किसानों के साथ अशोकनगर के किसानों का ध्यान रखा जाएगा। किसी भी किसान व मजदूर के आंसू नही गिरने दूंगा। आपके सारे नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन