न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में उलटफेर पर संजय राउत का तंज, शपथ समारोह था या अंतिम संस्कार, शरद पवार ने कहा...

शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार गठन पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण पर तंज करते हुए संजय राउत ने मराठी में ट्वीट कर कहा, यह शपथ समारोह था या अंतिम संस्कार।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Nov 2019 1:25:33

महाराष्ट्र में उलटफेर पर संजय राउत का तंज, शपथ समारोह था या अंतिम संस्कार, शरद पवार ने कहा...

महाराष्ट्र की राजनीति में आज शनिवार को जो हुआ उसकी उम्मीद दूर-दूर तक किसी को नहीं थी। कल तक यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि शिवसेना सरकार बनाने जा रही है और उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले सीएम होने वाले है लेकिन शनिवार की रात ने ऐसी पलटी मारी की सुबह सब कुछ बदल गया। महाराष्ट्र के सिंघासन पर बैठने का इंतजार कर रही शिवसेना दूर खड़ी रह गई और सुबह करीब 8 बजे बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम में अचानक हुए बदलाव से राजनीतिक दल सकते में हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार गठन पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण पर तंज करते हुए संजय राउत ने मराठी में ट्वीट कर कहा, यह शपथ समारोह था या अंतिम संस्कार।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने इससे पहले आरोप लगाया कि अजित पवार ने राज्य के लोगों और छत्रपति शिवाजी की पीठ पर वार किया है। संजय राउत ने कहा कि हमें कुछ ऐसे घटनाक्रमों को लेकर अंदेशा था, क्योंकि हमारी इतनी गंभीर बैठकों के दौरान अजित पवार ने हमारी आंखों में देख कर कभी बात नहीं की थी। यहां तक कि शरद पवार ने भी उनके भतीजे (अजित पवार) द्वारा अक्टूबर के चुनावों से ठीक पहले अचानक विधानसभा सीट छोड़ने पर संदेह व्यक्त किया था।

राउत ने अजीत पवार पर शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता को धोखा देने और उन्हें अंधकार में रखने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि अजित पवार शुक्रवार को बहुत देर तक शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के साथ रहे और सब कुछ सामान्य दिखा।

संजय राउत ने कहा कि आखिरी वक्त तक अजित पवार हमारे साथ थे। अजित पवार ने शरद पवार को धोखा दिया है। कल रात अजित पवार बैठक में मौजूद थे। अजित पवार को ईडी की जांच का डर है। संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल भी इसमें शामिल हैं। राजभवन की शक्तियों का दुरुपयोग हुआ है। बीजेपी और फडणवीस सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

maharashtra,ajit pawar,sharad fadnavis oath,devendra fadnavis oath,fadnavis latest news,maharashtra cm news,news,news in hindi

सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे फडणवीस : शरद पवार

वही इस सभी घटनाक्रम के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। शरद पवार ने कहा कि न ही एनसीपी के विधायक और न ही कार्यकर्ता बीजेपी ज्वाइन करेंगे। सच्चे कार्यकर्ता कभी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे। हम बीजेपी के खिलाफ हैं। शरद पवार ने कहा कि 10 से 11 विधायक अजित पवार के साथ गए हैं। मुझे भी शपथग्रहण का पता सुबह चला। फिलहाल अभी कौन-कौन गया है इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन विधायकों के खिलाफ जो ऐक्शन लेना होगा लेंगे। शरद पवार ने कहा कि बीजेपी को समर्थन का फैसला अजित पवार का है। हम कतई इसके पक्ष में नहीं हैं। देवेंद्र फडणवीस सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत