न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनेगा अयोध्या में राम मंदिर : संजय राउत

अयोध्या पहुंचे संजय राउत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Jun 2019 2:18:16

नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनेगा अयोध्या में राम मंदिर : संजय राउत

हमारे लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ही सुप्रीम कोर्ट हैं। यह कहना है शिवसेना के प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद संजय राउत का। शनिवार को अयोध्या पहुंचे संजय राउत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 'राम के नाम पर ना वोट मांगा है, न कभी मांगेंगे'। रामलला राजनीति के विषय नहीं है, बल्कि आस्था के विषय हैं। शिवसेना नेता ने कहा, चुनाव से पहले ही हमारा ऐलान था कि पहले मंदिर फिर सरकार लेकिन पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए और अचानक देश का माहौल बदल गया। संजय राउत ने कहा, राष्ट्र सुरक्षा देश में सबसे ऊपर है। हमने राम मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगे। राम मंदिर राजनीति का नहीं श्रद्धा का विषय है। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी ने विकास और राष्ट्र सुरक्षा के नाम पर वोट मांगे हैं।

उन्होंने कहा राम मंदिर के लिए सरकार को याद दिलाने की जरूरत नहीं है। 2020 में राज्यसभा में बहुमत मिल जाएगा। 2019 का बहुमत राम मंदिर के लिए मिला है। अगला चुनाव राम मंदिर के मुद्दे पर नहीं लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा शिवसेना का अयोध्या से पुराना नाता है। राउत ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उद्धव ठाकरे रविवार सुबह 9:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे 10:00 बजे रामलला का दर्शन करने जाएंगे। वहीं नवनिर्वाचित सभी 18 सांसद शनिवार को अयोध्या पहुंच जाएंगे।

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने 25 नवंबर 2018 को अयोध्या में रामलला का दर्शन किया था। ऐसा उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए किया था। दर्शन के बाद उद्धव ठाकरे ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उद्धव ने दर्शन के बाद कहा था कि, "सभी को धन्यवाद। संतों को धन्यवाद। संतों के आर्शीवाद के बिना कोई काम नहीं हो सकता। देश ही नहीं विदेश के हिन्दू भी राम मंदिर का इंतजार कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि राम मंदिर बनना ही चाहिए।"

गौरतलब है कि बीते 6 जून को शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने ट्वीट किया था कि बीजेपी के पास 303 सांसद हैं और शिवसेना के पास 18, अब राम मंदिर के लिए किस चीज की जरूरत है? शिवसेना ने राम मंदिर के मुद्दे को फिर से गर्माना शुरू कर दिया है।

बता दे, लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ ही देशभर में हिंदुत्व व राममंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। राम मंदिर निर्माण को लेकर संत समाज एक बार फिर मोर्चा खोलने जा रहा है। जिसके चलते आज शनिवार को अयोध्या में संत समाज बड़ी बैठक करने जा रहा है। यहां मणिरामदास की छावनी में शनिवार को देशभर के संत-धर्माचार्य राममंदिर निर्माण की हुंकार भरेंगे। इसके लिए ज।गु।शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, ज।गु।रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य, साध्वी ऋतंभरा, स्वामी चिन्मयानंद, आचार्य धर्मेंद्र, आचार्य महासभा के महामंत्री स्वामी परमात्मानंद, स्वामी अविचल दास, डॉ। रामेश्वर दास, संघ के सह सर कार्यवाह डॉ। कृष्ण गोपाल, विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज समेत पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और दिल्ली भाजपा प्रभारी कुंवर जयभानु सिंह पवैया जैसे दिग्गज अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस संत सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में संत समाज कोई बड़ा फैसला ले सकता है। वहीं हिंदू संतों के एक समूह ने फैसला किया कि वे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत