न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं बनी बात, अकेले ही चुनाव लड़ेगी शिवसेना

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव के बीच बुधवार को हुई मुलाकात के बाद शिवसेना ने गुरुवार को साफ किया कि वह अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 11:21:46

नहीं बनी बात, अकेले ही चुनाव लड़ेगी शिवसेना

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव के बीच बुधवार को हुई मुलाकात के बाद शिवसेना ने गुरुवार को साफ किया कि वह अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

- शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव पास किया है कि हम आने वाले सभी चुनाव अकेले लड़ेंगे। उस रेजॉल्यूशन में कोई बदलाव नहीं होगा।
- राउत ने बताया, 'बुधवार को दोनों नेताओं के बीच दो घंटे तक कई मुद्दों पर काफी अच्छी चर्चा हुई। अमित शाह ने फिर से मिलने की बात कही है। हम अमित शाह का अजेंडा जानते है।'
- संजय राउत ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज पालघर में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां वह बुधवार को दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक पर अपनी बात रख सकते हैं।

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मातोश्री में बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई यह तो साफ नहीं हो पाया, लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से शिवसेना से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में गठबंधन जारी रखने की बात कही गई है।

संपर्क फॉर समर्थन

भाजपा ने अपने सहयोगियों के मिलने के लिए ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान शुरू किया है। बैठकों की शृंखला में भाजपा उन सहयोगियों से मिलने पर ध्यान ज्यादा केंद्रित करेगी जो या तो उसकी आलोचना कर रहे हैं या असंतोष जाहिर कर रहे हैं। भाजपा का अभियान एनडीए को भी 2019 के आमचुनाव के लिए मजबूत करना है।

बीजेपी को अपना 'सबसे बड़ा राजनीतिक दुश्मन' बताया

- महाराष्ट्र में पालघर लोकसभा क्षेत्र के लिए हाल ही में हुए उपचुनाव दोनों पार्टियों ने अलग-अलग लड़ा था और एक दूसरे के खिलाफ जमकर प्रचार किया था।
- शिवसेना खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नाराज है और पार्टी के नेता लगातार उनके खिलाफ बयान देते रहे हैं।
- पालघर उपचुनाव में बीजेपी से हारने के बाद शिवसेना ने बीजेपी को अपना 'सबसे बड़ा राजनीतिक दुश्मन' बताया था।
- शिवसेना ने मंगलवार को ही शाह और ठाकरे के बीच मुलाकात पर सवाल उठाया था।
- शिवसेना 2019 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुकी है। दोनों दलों के बीच ढाई दशक से अधिक पुराना गठबंधन 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले टूट गया था। हालांकि, बाद में फडनवीस की अगुवाई में महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए दोनों ने दोबारा हाथ मिला लिया था।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद