न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोस्टर : तेजप्रताप बने शिव होने वाली पत्नी एेश्वर्या बनीं पार्वती

ऐसे में लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर लगा एक पोस्टर आम से लेकर खास लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 May 2018 4:09:23

पोस्टर : तेजप्रताप बने शिव होने वाली पत्नी एेश्वर्या बनीं पार्वती

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री व पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की पुत्री ऐश्वर्या की शादी शनिवार को पूरे शाही अंदाज में होगी। इस विवाह को मेगा इवेंट बनाने को भव्य तैयारी की गई है। शादी की तैयारियों की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी निरंजन पप्पू को सौंपी गई है। पप्पू राजद के पुराने नेता हैं और टेंट, डेकोरेशन और पंडाल के बड़े कारोबारी हैं। वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर वर-वधु का जयमाला कार्यक्रम होगा। अधिक से अधिक लोग जयमाला का कार्यक्रम देख सकें, इसके लिए मंच को काफी ऊंचा बनाया गया है।

ऐसे में लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर लगा एक पोस्टर आम से लेकर खास लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पोस्टर में दूल्हे बने तेजप्रताप को जहां भगवान शिव के रूप में दिखाया गया है, वहीं दुल्हन बनीं ऐश्वर्या को पार्वती के रूप में पेश किया गया है। युवा राजद की ओर से लगे इस पोस्टर में हिमालय पर्वत पर खड़े भगवान शिव-पार्वती की तरह गले में नाग और हाथ में त्रिशूल लिए तेजप्रताप, ऐश्वर्या के साथ खड़े हैं। पोस्टर में तेज प्रताप और ऐश्वर्या के अलावा राबड़ी देवी, लालू यादव और तेजस्वी के साथ मीसा भारती की भी तस्वीर है जबकि राजद के चुनाव चिह्न को भी पोस्टर में स्थान दिया गया है।

पोस्टर के माध्यम से तेजप्रताप व ऐश्वर्या को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। लालू आवास के बाहर लगा यह पोस्टर आगंतुकों के लिए भले आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, लेकिन इसे लेकर कोई व्यक्ति कुछ बोल नहीं रहा है। लालू के बेटे की शादी में शरीक होने के लिए आने वाले लोग इस पोस्टर को देख मुस्कुरा कर आवास में प्रवेश कर रहे हैं।

इस पोस्टर के विषय में पूछे जाने पर सभी लोग एक ही जवाब देते हैं कि यह कार्यकर्ताओं का उत्साह है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे