न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा पर तंज- कर्नाटक में हो रही लोकतंत्र की हत्या, जुगाड़ से सरकार बनाने में लगी है पार्टी

सांसद और बीजेपी से निलंबित नेता कीर्ति आजाद के छोटे बेटे की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए दरभंगा पहुंचे बीजेपी सांसद और बॉलीवुड के सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पार्टी पर तंज कसते हुए गंभीर सवाल उठाये हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 May 2018 4:02:28

शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा पर तंज- कर्नाटक में हो रही लोकतंत्र की हत्या, जुगाड़ से सरकार बनाने में लगी है पार्टी

सांसद और बीजेपी से निलंबित नेता कीर्ति आजाद के छोटे बेटे की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए दरभंगा पहुंचे बीजेपी सांसद और बॉलीवुड के सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पार्टी पर तंज कसते हुए गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा जुगाड़ और दबाव से सत्ता हासिल करने में लगी है। जनबल के बदले धन बल से सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता खामोशी से चाल, चरित्र और चेहरा देख रही है। लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाना पार्टी के लिए फजीहत भरा भी हो सकता है।
बिहार में एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा
- पार्टी से बागी तेवर अपना चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने आने वाले चुनाव में बिहार में बड़े सामाजिक और राजनीतिक क्रांति होने की बात कही।
- उन्होंने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जल्द ही लोगों को बिहार में एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
- शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू यादव से अपने संबंधों को पारिवारिक बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति और पार्टी अपनी जगह है, संबंध अपनी जगह।
- इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया और कहा कि कीर्ति आजाद के परिवार से उनका पुराना संबंध है।
- भागवत झा आजाद के सानिध्य में उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ था।
- शत्रुघ्न सिन्हा के समारोह स्थल पर पहुंचने पर उनके साथ सेल्फी लेने की लोगों में होड़ मच गई। इस दौरान सुरक्षा में तैनात कई पुलिसकर्मियों ने भी सेल्फी ली।
गौरतलब है कि कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। येदियुरप्पा तीसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे हैं। वे कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। येदियुरप्पा सरकार को 15 दिनों के अंदर विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना होगा। आज सिर्फ येदियुरप्पा ने ही शपथ ली है। हलाकि अभी बीजेपी के पास बहुमत साबित करने के लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है, लेकिन आंकड़ों को पक्ष में करने के लिए खास योजना है। बीजेपी को विपक्षी दलों के उन लिंगायत विधायकों से उम्मीद है जो कांग्रेस-जेडीएस के पोस्ट पोल गठबंधन से नाराज बताए जा रहे हैं क्योंकि इसका मुखिया वोकलिंगा समुदाय के कुमारस्वामी को बनाया गया है ।

एक तरफ बीजेपी के सीएम उम्मीदवार शपथ ली है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) का रुख किया है और तत्काल सुनवाई करने का आग्रह किया है। कांग्रेस की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एके सीकरी, अशोक भूषण और एसए बोडबे की खंडपीठ ने आधी रात के बाद पौने दो बजे कांग्रेस-जेडीएस की याचिका पर सुनवाई शुरू की और सुबह पांच बजे य‍ह फैसला सुना दिया कि व‍ह राज्‍यपाल के संवैधानिक अधिकारों में दखल नहीं दे सकती, इसलिए येदियुरप्‍पा पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक आज ही शपथ लेंगे। याचिकाकर्ता कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने अर्जी दी थी कि शाम तक इस शपथ ग्रहण समारोह को टाल दिया जाए, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन