न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का प्रकोप और यस बैंक का संकट शेयर बाजार पर हावी, सेंसेक्स 1450 अंक टूटा

कोरोना संकट पूरी दुनिया को चिंता में डाले हुए है इसका असर अंतराष्ट्रीय बाजार के साथ एशियाई बाजार को भी कमजोर कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Mar 2020 10:16:39

कोरोना का प्रकोप और यस बैंक का संकट शेयर बाजार पर हावी, सेंसेक्स 1450 अंक टूटा

कोरोना संकट पूरी दुनिया को चिंता में डाले हुए है इसका असर अंतराष्ट्रीय बाजार के साथ एशियाई बाजार को भी कमजोर कर रहा है। शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स सुबह 857 अंकों की गिरावट के साथ 37,613.96 पर खुला। थोड़ी ही देर में सेंसेक्स 1450 अंक तक टूट गया। यस बैंक के शेयर 25 फीसदी तक टूटकर 27.65 रुपये पर चले गए। शेयर बाजार पर यश बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा की गई कार्रवाई का भी असर देखने को मिला। सबसे ज्यादा गिरावट यस बैंक के शेयरों में दर्ज की गई जो खबर लिखे जाने तक 25% टूट गए। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यस बैंक पर सख्ती बरतते हुए इससे निकासी की सीमा 50 हजार रुपये निकासी की सीमा तय की है। आरबीआई का ये आदेश अगले एक महीने के लिए है। एनएसई ने यस बैंक के फ्यूचर और ऑप्शन सौदों पर रोक लगा दी है।

वहीं रुपये की शुरुआत भी आज भारी कमजोरी के साथ हुई और यह डॉलर के मुकाबले 62 पैसा कमजोर होकर 73.94 के स्तर पर खुला। यानि एक डॉलर की कीमत 73.94 रुपये दर्ज की गई।

मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.89% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.07% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 3.2% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। कोरोना संकट बढ़ने से कल के कारोबार में US मार्केट 3% से ज्यादा फिसल कर बंद हुए। कल DOW में 970 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली। S&P 500 और Nasdaq भी 3% से ज्यादा गिरे हैं। कोरोना संकट बढ़ने से US मार्केट दबाव में दिख रहे हैं। US में 10 साल की बॉन्ड यील्ड रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका