न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र में सरकार कब बनेगी ये सवाल बीजेपी-शिवसेना से पूछो

महाराष्ट्र में सरकार घठन को लेकर चल रही उठापटक के बीच आज सोमवार को एनसीपी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Nov 2019 1:20:45

शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र में सरकार कब बनेगी ये सवाल बीजेपी-शिवसेना से पूछो

महाराष्ट्र में सरकार घठन को लेकर चल रही उठापटक के बीच आज सोमवार को एनसीपी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचते ही शरद पवार ने शिवसेना (Shiv Sena) के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सरकार बनाने के सवाल पर पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव बीजेपी (Bjp) और शिवसेना ने मिल कर लड़ा था और यह सवाल उन्हीं दोनों पार्टियों से पूछा जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कांग्रेस और एनसीपी अलग-अलग पार्टी हैं। हमने कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा है और बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक शाम 5 बजे होगी।

ncp,sharad pawar,congress,sonia gandhi,maharashtra,shivsena,bjp,government formation,delhi,news,maharashtra government formation,news in hindi

वही शिवसेना ने आज एक बार फिर बीजेपी किसनों के मुद्दों को लेकर हमला बोला है। NDA से अलग हो चुकी शिवसेना ने सोमवार को सामना के जरिए एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। सामना में लेख के जरिए शिवसेना ने सोमवार को भाजपा पर किसानों के मुद्दों पर हमला किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए सामना में लिखा गया कि फिलहाल 105 वालों का बोलना सावधानीपूर्वक और चलना असावधानी वाला बन चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से जो ट्वीट किया गया था, उसपर पलटवार करते हुए शिवसेना का कहना है कि किसान आज भाजपा के साथ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। शिवसेना ने मांग की है कि किसानों को 25 हजार प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जाए, जबकि अभी सिर्फ 8 हजार प्रति हेक्टेयर दिया जा रहा है। सामना में लिखा गया है कि अब जब महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा सरकार के लिए वोट नहीं दिया है, तो केंद्र सरकार को किसानों से बदला नहीं लेना चाहिए।

इतना ही नहीं संजय राउत ने एक ट्विट भी किया है। उन्होंने लिखा...

'तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहां तख़्त-नशीं था
उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था'

~ हबीब जालिब

आपको बता दें इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा हो चुकी है हम विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। हमें 170 विधायकों का समर्थन हासिल होगा और हमारी सरकार पांच साल चलेगी और सीएम शिवसेना का ही होगा। कल शरद पवार साहब सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। हम अभी बात कर रहे हैं और एक-दूसरे से सभी मुद्दों पर चर्चा चल रही है। कोई बीजेपी के साथ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा किमहाराष्ट्र में दिसंबर तक सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा शरद पवार अनुभवी हैं, वो सरकार चाहते हैं। इसलिए उनका अनुभव काम आएगा। शरद पवार को लेकर हमारे मन को कोई संशय नहीं हैं। एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर हम अगले पांच साल तक सरकार चलाएंगे।

वही दूसरी तरफ बीजेपी नेता माधव भंडारी का कहना है कि हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं थी, जो भी कर रही है वह शिवसेना कर रही है। देवेंद्र फडणवीस के साथ ऐसा बर्ताव करना उचित नहीं है। हमने बाला साहब ठाकरे के सम्मान में समाधि स्थल बनवाया है।

इस बीच, एनसीपी के एक बड़े नेता ने दावा किया है कि पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए NCP के नेताओं ने घर-वापसी की इच्छा जताई है। हम उनसे लगातार संपर्क में हैं। 14 से 15 नेता कभी भी एनसीपी में वापसी कर सकते हैं। इससे एनसीपी के पास सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा और बढ़ जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत