न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा का दर्द, हर पल अपमानित किया जा रहा है, मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा

दुष्कर्म व जमीन पर कब्जे के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा का दर्द बाहर आया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 May 2018 8:35:53

भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा का दर्द, हर पल अपमानित किया जा रहा है, मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा

दुष्कर्म व जमीन पर कब्जे के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा का दर्द बाहर आया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। उन्हें हर पल अपमानित किया जा रहा है। वे बोले कि कहां तक अपमान सहूं, अब तो मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा।

गुरुवार को तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा ने मीडिया से बात की। कहा कि राजनैतिक विरोधी उनके पीछे कई सालों से पड़े हैं। विधायक पर जमीन कब्जाने, रेप जैसे कई संगीन आरोप है जिससे खफा विधायक ने अब आत्महत्या की धमकी दी है।

विधायक से जब पूछा गया कि आरोप लगाने वाली महिला ने आत्महत्या की धमकी दी है, तब विधायक रोशनलाल ने कहा कि आत्महत्या के लिए तो उन्हें मजबूर किया जा रहा है। पूरी तरह से बेकसूर होने के बाद भी उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं हो रहा है। अब अपमान सहने की भी एक सीमा होती है, कब तक अपमान सहूंगा, मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा। विधायक ने कहा कि हम अपनी सरकार के माध्यम से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं।

विधायक ने कहा कि विपक्षी उनके खिलाफ लगातार साजिशें रच रहे हैं। उन पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। कोई धरना दे रहा है तो कोई आत्महत्या की धमकी। रोशन लाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने डीएम व एसपी से मांग की है कि वह सभी प्रकरणों की जांच कराएं। अगर वे दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। अन्यथा इस तरह के झूठे धरना प्रदर्शन व शिकायती पत्र देने वालों पर एक्शन लें। बुधवार को तिलहर के बरैचा गांव निवासी नीरू पत्नी शिवओम तिवारी राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के बैनर तले कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई थी। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में नीरू ने बताया कि बख्तियारपुर गौटिया में उसकी 33 बीघा जमीन है जिस पर विधायक रोशन लाल वर्मा ने जबरन कब्जा कर लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत