न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

POK में शाहिद आफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर

आफ़रीदी ने कहा कि 'मैं हर जालिम के खिलाफ हूं, मजलूम के साथ हूं। बात कश्मीर की नहीं है, बात इंसानियत की है। दुनिया के किसी भी कोने में जुल्म होगा, हम पाकिस्तानी, हम मुसलमान उनके लिए आवाज उठाएंगे जुल्म के खिलाफ।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Sep 2019 2:45:56

POK में शाहिद आफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाने के बाद से पाकिस्तान (Pakistan) बौखला गया है। झूठ का सहारा लेकर पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, हालाकि, उसके हाथ कुछ नहीं लग रहा है। हताश और निराश इमरान खान ने शुक्रवार को POK की राजधानी मुजफ्फराबाद में रैली कर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर जहर उगला। उन्होंने इस्लाम का वास्ता देकर खुलेआम POK के युवाओं को घुसपैठ के लिए उकसाया। उन्होंने कहा, एलओसी कब जाना है मैं बताऊंगा। हालांकि, इमरान की यह रैली पूरी तरह फ्लॉप रही। POK के पॉलिटिकल ऐक्टिविस्ट अमजद अयूब मिर्जा ने बताया कि रैली पूरी तरह फ्लॉप रही। लोगों को रावलपिंडी और ऐबोटाबाद से ट्रकों में भर-भरकर रैली में लाया गया था। वही इस रैली में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी (Shahdi afridi) भी मौजूद थे। आफरीदी इस दौरान भड़काऊ बयान भी दिया। अफ़रीदी ने कहा कि 'आजाद कश्मीर के बड़ों ने मेरे दादा को गाजी-ए-कश्मीर का रकब दिया है तो इसलिए मैं कश्मीर के साथ हूं।' आफ़रीदी ने कहा कि 'मैं हर जालिम के खिलाफ हूं, मजलूम के साथ हूं। बात कश्मीर की नहीं है, बात इंसानियत की है। दुनिया के किसी भी कोने में जुल्म होगा, हम पाकिस्तानी, हम मुसलमान उनके लिए आवाज उठाएंगे जुल्म के खिलाफ।'

उन्होंने कहा कि हम सबको होशियार हो जाना चाहिए, हम सबको एक कौम बनना चाहिए... एक बात याद रखना मेरी जान... जब तक हम एक कौम नहीं होंगे लोग हमारे खिलाफ जुल्म करते रहेंगे।'

अपने भाषण में शाहिद अफरीदी ने इमरान खानऔर पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की प्रशंसा की।

बता दे, जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के भारत के आंतरिक मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोना रोने वाला पाकिस्तान समर्थन नहीं मिलने से हताश हो सांप्रदायिक कार्ड खेल रहा है। इमरान ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी की योजना भारत से मुस्लिमों के 'नस्लीय सफाए' की है। हर तरफ से निराशा के बाद मुस्लिम कार्ड खेलते हुए पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि दुनियाभर के 1.2 अब मुसलमान कश्मीर के हालात देख रहे हैं। रैली में इमरान ने दावा किया कि कश्मीर मुद्दा अब अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है और पाकिस्तान को इस पर खूब समर्थन मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका