न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली : फ्लैट में चल रहा था मानव तस्करी का धंधा, 19 लड़कियां बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके के एक फ्लैट में मानव तस्करी का धंधा चल रहा था। यहां से 19 लड़कियों को छुड़ाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Jul 2018 5:35:25

दिल्‍ली : फ्लैट में चल रहा था मानव तस्करी का धंधा, 19 लड़कियां बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके के एक फ्लैट में मानव तस्करी का धंधा चल रहा था। यहां से 19 लड़कियों को छुड़ाया गया है। इनमें 16 लड़कियां नेपाल से जबकि 3 जलपाईगुड़ी से हैं। इस मामले में 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। फ्लैट में अवैध तरीके से तीन आरोपियों हिसार का रहने वाला पवन खुराना, काठमांडू का शाहवीन शाह, और गाजीपुर यूपी का रहने वाला राजेन्द्र उर्फ राजन 19 लड़कियों को अवैध तरीके से रखे हुए थे। इन तमाम लड़कियों को बंगाल और नेपाल से दिल्ली लाकर अरब देशों में नौकरी का झांसा देकर अवैध तरीके से भेजा जाना था। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से कुल 68 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं जिसमें 7 भारतीय पासपोर्ट हैं, बाकी सभी पासपोर्ट नेपाल के हैं। ये गिरोह करीब 2 साल से दिल्ली, यूपी, हैदराबाद और जयपुर में सक्रिय है और अब तक करीब 1 हजार से ज्यादा लड़कियों को गैर कानूनी तरीके से अरब देशों जैसे ओमान, कुवैत दुबई और कई दूसरे देशों में भेज चुका है। अलग अलग कमरों में नेपाल और भारत के दूसरे राज्यों से आयी लड़कियों को शिफ्ट के हिसाब रखा जाता था। जैसे ही लड़कियों का एक ग्रुप गया, दूसरा आ जाता था। रैकेट से जुड़े लोग फ्लैट से बाहर कम ही निकलते थे। यहां खाने पीने का पूरा इंतज़ाम था।

ये कार्रवाई बनारस पुलिस की क्राइम ब्रांच की सूचना पर बनारस पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक साथ की। क्राइम ब्रांच के मुताबिक बनारस के शिवपुर थाने में कुछ महीने पहले मानव तस्करी और देह व्यपार अधिनियम के एक केस दर्ज हुआ था। इस केस में जो आरोपी थे उनकी लोकेशन दिल्ली मिली, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई। पुलिस के मुताबिक इस इस रैकेट में कुछ और लोग भी शामिल हैं।

रैकेट से जुड़े लोग नेपाल और जलपाईगुड़ी में अपने टारगेट को तलाशते थे, खासकर उन परिवारों की लड़कियां जो काफी गरीब घर से आती हैं। फिर उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर पहले उनका पासपोर्ट बनवाया जाता है। फिर दिल्ली हैदराबाद, जयपुर, यूपी के एयरपोर्ट से अरब देशों में भेजा जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल