न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : पत्नी को मैसेज भेज फंदे से झूला जलदायकर्मी, लाखों का कर्ज और तनाव बना कारण

शनिवार रात पाैने एक बजे अपनी पत्नी को बच्चों का ध्यान रखना, मैं जा रहा हूं ऐसा मैसेज भेजकर जलदाय विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने क्वार्टर में फांसी लगा ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 6:42:50

उदयपुर : पत्नी को मैसेज भेज फंदे से झूला जलदायकर्मी, लाखों का कर्ज और तनाव बना कारण

शनिवार रात पाैने एक बजे अपनी पत्नी को बच्चों का ध्यान रखना, मैं जा रहा हूं ऐसा मैसेज भेजकर जलदाय विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने क्वार्टर में फांसी लगा ली। परिजनाें ने बताया कि अच्छे रहन-सहन के चक्कर में मृतक ने लाखों रुपए कर्जा ले रखा था।

सुसाइड नोट में उसने आयड़ निवासी मयंक दायमा से बदला लेने की इच्छा जताई। मामला सूरजपोल थाना क्षेत्र के सर्वऋतु विलास क्षेत्र में बने जलदाय विभाग के क्वार्टर का है। थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि सुरेश कुमार (35) पुत्र कचरूलाल मेघवाल निवासी परेड़ा जलदाय विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था और क्वार्टर में रहता था। उसकी पत्नी सुनीता भी साथ रहती थी, जो कुछ समय पहले ही अपने गांव गई थी। पुलिस के अनुसार कर्जे के कारण सुरेश तनाव में था।

शनिवार रात पाैने एक बजे युवक ने पत्नी सुनीता को मैसेज किया कि बच्चों का ध्यान रखना, मैं जा रहा हूं, टाटा, बाय-बाय’ इसके बाद फोन बंद कर दिया। पत्नी के मैसेज देखते ही शंका हाेने पर रात काे ही उदयपुर आई। देखा क्वार्टर खुला था और सुरेश फंदे पर लटका हुआ था। साथ आए परिजनों ने उसे संभाला और पुलिस को बताया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाकर तलाशी ली तो मृतक के पास मिली एक डायरी में सुसाइड नोट मिला।

पहले भी घर से गायब हुआ था

थानाधिकारी मीणा ने बताया कि सुरेश कुछ महीने पहले भी कर्जे से परेशान होकर गायब हो गया था। तब गोवर्धनविलास थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। उस समय भी पुलिस ढूंढ़कर लाई थी।

जलदायकर्मी ने सुसाइड नाेट में लिखा बकाया हिसाब, पत्नी से मांगी माफी

करीब तीन पेज के सुसाइड नोट में सुरेश ने पत्नी से बच्चाें का ध्यान रखने की बात लिखकर माफी मांगी। साथ ही आयड़ निवासी मयंक दायमा के खिलाफ लिखा कि उससे बदला लेना है और उसी ने बर्बाद किया है। नाेट में बकाया हिसाब भी लिखा था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रहन-सहन के चक्कर में काफी कर्जा ले रखा था। मृतक के भाई बसंत मेघवाल ने मयंक मेघवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

लोग पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे, इसलिए तनाव में रहने लगा था सुरेश

पुलिस को परिजनों ने बताया कि मयंक से उसने पैसे लिए थे उसके एवज में चैक दिए थे। मयंक ने दिए पैसों से ज्यादा रकम चैक में भरकर किसी अन्य को दे दिए और इसके खाते से वो पैसे भी निकल गए। इससे यह मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था और कुछ चैक इन लोगों के पास पड़े थे, जिसके माध्यम से ये लोग उसे परेशान करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा
'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय