न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : सनकी अपराधी को पकड़ने में जुटी हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों की टीम, क्राइम सीरियल देख दिया अपराध को अंजाम

एक अपराधी हैं प्रदीप राव जो 30 साल का हैं और उसने अपना पहला अपराध 15 साल की उम्र में किया था। युवक पर बड़ा अपराधी बनने की सनक सवार हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 11:34:11

पाली : सनकी अपराधी को पकड़ने में जुटी हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों की टीम, क्राइम सीरियल देख दिया अपराध को अंजाम

अपराध की दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो मजबूरी के चलते इसका दामन थामते हैं। लेकिन वहीँ कुछ अपराधी ऐसे होते हैं जिनको सनक होती हैं। ऐसा ही एक अपराधी हैं प्रदीप राव जो 30 साल का हैं और उसने अपना पहला अपराध 15 साल की उम्र में किया था। युवक पर बड़ा अपराधी बनने की सनक सवार हैं। एसपी राहुल काेटाेकी ने बताया कि इसे पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई हैं और तलाश में जुटे पुलिसकर्मियों काे भी हथियारों से लैस कर भेजा है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे अपराधी से मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई की जा सके।

कांस्टेबल काे गाेली मारने के बाद जेल से छूटा ताे हाैसला बढ़ा, ड्रग्स रैकेट से जुड़कर करने लगा अपराध

जैतारण इलाके में 2 अक्टूबर काे गाेली मार कर अधेड़ भारत भूषण की हत्या करने तथा 7 अक्टूबर काे फिर से उसी गांव में अपने दाेस्त के बड़े भाई की कनपटी पर पिस्ताैल तान बाइक लूट कर भागे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर प्रदीप राव की तलाश में पुलिस एडी-चाेटी का जाेर लगा रही है।

जैतारण इलाके में पांच दिन के अंतराल में फायरिंग कर आतंक फैलाने वाले इस बदमाश की उम्र 30 साल है, लेकिन उसका क्राइम रिकाॅर्ड पिछले पंद्रह साल से अपराध दर अपराध करने वाला रहा है। पुलिस पूछताछ में बात निकली कि बदमाश प्रदीप राव पर बड़ा अपराधी बनने की सनक सवार है।

वह टीवी पर अकसर क्राइम सीरियल देखता था और उसे घूमने-फिरने व शाैक-माैज करने की आदत थी। वह बाइक पर पिछले काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में भी लिप्त रहा है, जिसके लिए वह हमेशा हथियार साथ रखता है। साेजत इलाके में दाे लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया, दुष्कर्म किया, फरवरी में पुलिस ने चोरी के मामले में राव को महिला के घर से पकड़ा था

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि आराेपी मूल रूप से जैतारण के बिकरलाई गांव का निवासी है, लेकिन उसके पिता परिवार समेत बीस साल पहले चांवडिया गांव में शिफ्ट हाे गए। जहां उसके पिता टेंट का काम करते थे, लेकिन 2005 में आराेपी प्रदीप ने 15 साल की उम्र में अपनी एक रिश्तेदार से दुराचार किया। ग्रामीण बताते हैं कि इस घटना से आहत हाेकर रिश्तेदार ने आत्महत्या कर ली।

परिवार ने लाेक-लाज के भय से पुलिस तक मामला नहीं पहुंचने दिया। उस घटना के बाद प्रदीप काे घर से बेदखल कर दिया ताे वह साेजत इलाके में रहने लगा। यहां भी दाे लड़कियों काे भगाकर ले गया और उनसे दुष्कर्म किया। दाे-तीन साल बाद जेल से छूटा ताे चाेरी-नकबजनी करने लगा और एमपी व सीमावर्ती जिलाें से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हाे गया। पिछले दाे-तीन साल से उसने झूठा गांव में एक विधवा महिला के घर काे अपना ठिकाना बना रखा था। चाेरी के एक मामले में इस साल फरवरी माह में पुलिस ने उसे महिला के घर से पकड़ा और अप्रैल में वह जेल से छूट गया।

जेल से छूटते ही मादक पदार्थों की तस्करी शुरू

आराेपी प्रदीप काे 2012 में बिलाड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा था। उस समय आराेपी ने एक कांस्टेबल काे गाेली मारी, जिससे वह गंभीर घायल हुआ था। उस केस में छह-सात माह बाद जेल से छूटने के बाद उसके हौसले और बढ़ गए और वह मादक पदार्थों व हथियार तस्करी में लिप्त हाे गया। जाेधपुर के प्रताप नगर पुलिस ने उसे हथियार तस्करी में पकड़ा था, जाे दिसंबर 2019 में ही जेल से छूटा और फिर से झूठा गांव में आकर रहने लगा।

गत 2 अक्टूबर काे खिनावड़ी गांव से वह अपने साथी सुरेश भाट निवासी गंगापुर सिटी, भीलवाड़ा के साथ मादक पदार्थों की सप्लाई देने जा रहा था। गांव के भारत भूषण ने उसे राेक कर ललकारा ताे आराेपी ने पिस्टल से दाे फायर किए, जिससे भारत भूषण की माैत हाे गई।

जल्द ही बदमाश काे पकड़ लिया जाएगा : एसपी

जैतारण इलाके में 5 दिनाें में अपराधी ने दाे वारदात कर सामाजिक शांति में खलल पैदा किया है। पुलिस का बेसिक काम यही है कि क्रिमिनल काे पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएं और सामाजिक शांति का माहौल बनाए रखे। इस आराेपी काे पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है, जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। - राहुल काेटाेकी, एसपी, पाली

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत