न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज बना काल, पिछले 24 घंटों में हुआ दूसरा बड़ा हादसा, एक शख्स की मौत

राजधानी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शनिवार सुबह 8 बजे एक और भीषण हादसा हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Nov 2018 12:06:18

दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज बना काल, पिछले 24 घंटों में हुआ दूसरा बड़ा हादसा, एक शख्स की मौत

राजधानी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शनिवार सुबह 8 बजे एक और भीषण हादसा हुआ। शनिवार सुबह हुए हादसे में दो बाइक सवारों में से एक की जान चली गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ब्रिज से रास्ता पार कर रहे युवक की बाइक अचानक फिसल गई और मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के भीतर सिग्नेचर ब्रिज पर हादसे की यह दूसरी घटना है।

सिग्नेचर ब्रिज पर हुए हादसों के बाद पुल की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सिग्नेचर ब्रिज की डिजाइन में कोई खामी नहीं है। लेकिन दैनिक यात्री पुल के दोनों किनारों के गैप पर सवाल उठा रहे हैं। इन्हीं गैप की वजह से शुक्रवार का हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह बाइक पर सवार दो लोग भजनपुरा की तरफ जा रहे थे, जहां शुक्रवार को हादसा हुआ था। उसके अपोजिट रोड पर मोड़ पर अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहा शंकर नाम का 24 साल का शख्स का सिर दीवार से लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह हुए हादसे में बाइक सवार मेडिकल के दो छात्रों की मौत हो गई थी। मृतक विजय शंकरन बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। उसका साथी चंद्रशेखर उसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दूसरे वर्ष का छात्र था।

delhi,signature bridge,road accident,signature bridge road accident

जांच में पता चला है कि बाइक ब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइट से निकले तार में फंस गई और बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गई। इससे दोनों छात्र पुल से 30 फुट नीचे जा गिरे। सुबह करीब 8.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक सिग्नेचर ब्रिज से नीचे गिर गए हैं। इस हादसे के बाद खबरें आ रही थी दोनों युवक सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी खींच रहे थे।

सिग्नेचर ब्रिज हादसे को विशेषज्ञ लापरवाही करार दे रहे हैं। आईएसपीसी के पवन गुप्ता का कहना है कि सिग्नेचर ब्रिज का डिजाइन भारतीय सड़क कांग्रेस ने मंजूर किया है। इसके निर्माण पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भी नजर रही है।

डिजाइन की जगह वाहन चालकों की लापरवाही हादसे के लिए जिम्मेदार हो सकती है। सुबह के वक्त सड़क खाली रहने से वाहनों की रफ्तार ज्यादा होती है। सिग्नेचर ब्रिज सेल्फी प्वाइंट भी बन गया है। ऐसी हालत में ट्रैफिक पुलिस व डीटीटीडीसी को ज्यादा से ज्यादा साइनेज बोर्ड लगाने चाहिए। वहीं, मुख्य कैरिज वे पर गाड़ियां पार्क नहीं होने देनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन