न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब नेशनल बैंक के बाद एक और बैंक का घोटाला हुआ उजागर

पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बाद अब निजी क्षेत्र के सिटी यूनियन बैंक में 20 लाख डॉलर (लगभग 12.8 करोड़ रुपये) के तीन घोटाले उजागर हुए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Feb 2018 2:10:53

पंजाब नेशनल बैंक के बाद एक और बैंक का घोटाला हुआ उजागर

पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बाद अब निजी क्षेत्र के सिटी यूनियन बैंक में 20 लाख डॉलर (लगभग 12.8 करोड़ रुपये) के तीन घोटाले उजागर हुए हैं। इसमें भी धन निकासी के लिए स्विफ्ट फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया और धन निकासी का कोई बही-खाता भी दर्ज नहीं हुआ। धोखाधड़ी के तरीके पीएनबी जैसे ही, स्विफ्ट प्रणाली का किया इस्तेमाल

शेयर बाजार में नियामक फाइलिंग के तहत बैंक ने जानकारी दी है कि 7 फरवरी को बही-खातों के मिलान प्रक्रिया के दौरान हमने पाया कि हमारी स्विफ्ट प्रणाली के जरिये संपर्ककर्ता बैंकों को धोखाधड़ी से धन भेजने के तीन मामले सामने आए। इस बारे में उन बैंकों ने हमारे बैंक को कोई जानकारी नहीं की। हमने तत्काल उन बैंकों को अलर्ट कर फंड वापस लेने को कहा।

बैंक ने नियामक फाइलिंग में ठगी के तीन मामलों की दी जानकारी

धोखाधड़ी के इन तीन में से एक मामला स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, न्यूयॉर्क से हुआ। बैंक ने न्यूयॉर्क से 5 लाख डॉलर दुबई स्थित बैंक को भेजा जिसे हमारे अलर्ट के बाद तत्काल ब्लॉक कर दिया गया और धन सिटी यूनियन बैंक को वापस कर दिया गया।

चेन्नई स्थित सिटी यूनियन बैंक ने बताया कि संपर्ककर्ता बैंकों के जरिये धन हस्तांतरण तो कर दिया गया लेकिन हस्तांतरण के लिए इसने कोई अनुरोध नहीं किया था। दूसरा हस्तांतरण फ्रैंकफर्ट के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से तुर्की के एक खाते में 3 लाख यूरो (करीब 4 लाख डॉलर) भेजने से जुड़ा है जबकि 10 लाख डॉलर का तीसरा फर्जी हस्तांतरण न्यूयॉर्क के बैंक ऑफ अमेरिका से चीन स्थित बैंक को किया गया।

बैंक सूत्रों के मुताबिक, वह धन वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और तुर्की तथा चीन के अधिकारियों से संपर्क में है। विदेश मंत्रालय की मदद से शंघाई और इस्तांबुल वाणिज्य दूतावास तथा राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा परिषद (पीएमओ) के जरिये धन वापसी के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हाल की इन घटनाओं से स्विफ्ट नेटवर्क की कार्यकुशलता पर सवाल उठने लगे हैं कि यह कितना सुरक्षित रह गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत