न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI में है आपका अकाउंट तो दो दिन बाद बंद हो जाएंगी आपकी यह सुविधाएं

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अगर आपका खाता तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Nov 2018 8:48:19

SBI में है आपका अकाउंट तो दो दिन बाद बंद हो जाएंगी आपकी यह सुविधाएं

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अगर आपका खाता तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एसबीआई की कुछ बड़ी सर्विसेज अगले दो दिनों में बंद होने वाली हैं। 1 दिसंबर से आप एसबीआई की नीचे बताई जा रही कुछ सर्विसेज को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। तो अगर आप परेशानियों से बचना चाहते है तो निर्धारित समय पर जाकर इन कामों को निपटा लें।

बंद हो जाएगी नेट बैंकिंग

बैंक ने कहा है कि यदि आपने 30 नवंबर, 2018 तक अपना मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक नहीं किया, तो आपकी इंटरनेट बैंकिंग ब्लॉक या डिएक्टिवेट हो जाएगी। इसके बाद आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिये लेन-देन नहीं कर पाएंगे। इस बारे में बैंक की ओर से लगातार नोटिफिकेशन भेज कर ग्राहकों को जागरूक भी किया जा रहा है। अब तक जिन ग्राहकों ने अपना मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराया है उन्हें जल्द से जल्द अपना नंबर लिंक करा लेना चाहिए।

मैग्नेटिक डेबिट कार्ड को करें अपडेट

अगर आपके पास भी अपने पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड हैं तो इन्हें तुरंत बदल लीजिए क्योंकि पुराने कार्ड बंद हो रहे हैं। इसके बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2018 है। आपको बता दें कि अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप अपने पुराने एटीएम से कोई भी काम नहीं कर पाएंगे, क्योंकि बैंकों की एटीएम मशीनें आपके कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी। पुराने ATM और डेबिट कार्ड के पीछे की तरफ एक काली पट्टी नजर आती है। यही काली पट्टी मैग्नेटिक स्ट्रिप है, जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी दर्ज होती है। ATM में इसे डालने के बाद पिन नंबर डालते ही आप अपने खाते से पैसे निकल पाते हैं। खरीदारी के समय ऐसे कार्ड्स को स्‍वाइप किया जाता है।

sbi,state bank of india,sbi services,sbi internet banking

SBI Buddy 1 दिसंबर से बंद

भारतीय स्टेट बैंक अपना मोबाइल वॉलेट SBI Buddy 1 दिसंबर से बंद करने जा रहा है। हालांकि बैंक के अनुसार इस वॉलेट सेवा को बंद किया जा चुका है। लेकिन जिन ग्राहकों के पैसे इस वॉलेट में पड़े हैं वो पैसे कैसे वापस ले सकते हैं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

जीवन प्रमाणपत्र जमा करने का आखिरी मौका

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य रिटायर्ड हैं और उनकी पेंशन SBI की किसी भी शाखा में आती है तो आपको 30 नवंबर तक उनका लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है। बैंक ने सभी पेंशनर्स को जानकारी भेजकर यह कहा है कि वे 30 नवंबर 2018 तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करवा दें। ऐसा नहीं करने पर उनकी पेंशन रुक सकती है।

पेंशन लोन की सुविधा हो जाएगी खत्म

एसबीआई की तरफ से पेंशनर्स के लिए फेस्टिव सीजन में लोन देने की सुविधा शुरू की गई थी। यह ऑफर उन्हीं के लिए है जिनकी पेंशन एसबीआई की किसी भी ब्रांच में आती है। इस स्कीम के तहत लोन बिना किसी प्रोसेसिंग फी के मिल रहा है। बैंक के अनुसार 76 साल से कम उम्र वाले केंद्रीय, राजकीय और सेना से रिटायर होने वाले पेंशनभोगियों के लिए इस ऑफर की शुरुआत की गई है जो 30 नवंबर को खत्म हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत