न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के कहने पर 850 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा सऊदी अरब

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने सऊदी की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 12:54:21

PM मोदी के कहने पर 850 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा सऊदी अरब

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने सऊदी की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। उन्‍होंने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवेदन पर किया है। इसके साथ ही भारतीय हज यात्रियों का कोटा भी बढ़ा दिया गया है। अब यह कोटा दो लाख यात्रियों का होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'एक और बड़ा फैसला। वहीं एक अन्य ट्वीट में रवीश कुमार ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर सऊदी अरब के युवराज ने भारतीय हज यात्रियों की संख्या को बढ़ाकर 2 लाख कर दिया है।

बता दें कि सऊदी अरब ने भारत के लिए आवंटित हज कोटे में करीब 25 हजार की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह अब दो लाख हो गया है। पिछले साल 1,75,025 लोग हज पर गए थे। हज कोटे में बढ़ोतरी को 'बड़ी उपलब्धि' करार देते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'सऊदी अरब के बादशाह और युवराज के साथ प्रधानमंत्री के अच्छे रिश्ते का नतीजा है कि चार वर्षों में लगातार हज कोटे में बढ़ोतरी हुई है और अब यह दो लाख हो गया है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है।'

saudi crown prince,mohammed bin salman,indian prisoners,indian prisoners to be released,mohammed bin salman india isit,narendra modi

सऊदी अरब ने आतंकवाद और अतिवाद पर भारत का हर तरह से सहयोग करने का भरोसा भी दिया है। हालांकि, उसने पिछले सप्‍ताह जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले का नाम तक नहीं लिया।

सऊदी अरब के शहजादे मोहम्‍मद बिन सलमान ने भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद कहा कि आतंकवाद दोनों देशों की साझा चिंता है और इसका सामना करने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। वहीं पीएम मोदी ने पुलवामा हमले को आतंकवाद के अभिशाप का क्रूर प्रतीक बताया।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के बीच बुधवार को विस्तृत बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय निवेश के लिए पांच सहमति ज्ञापन पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष में निवेश करने पर भारत सरकार और सऊदी अरब की सरकार के बीच सहमति पत्र पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सऊदी अरब के ऊर्जा व उद्योग और खनिज संसाधन मंत्री खालिद अल फलीह ने हस्ताक्षर किए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत