न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अकेले दमपर बहुमत जुटा सकती है शिवसेना, मुख्यमंत्री तो हमारा ही होगा : संजय राउत

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच तनातनी के बीच शुक्रवार को संजय राउत ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर शिवसेना ने निर्णय कर लिया तो महाराष्ट्र में स्थायी सरकार गठन के लिए बहुमत जुटा सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Nov 2019 11:59:47

 अकेले दमपर बहुमत जुटा सकती है शिवसेना, मुख्यमंत्री तो हमारा ही होगा : संजय राउत

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना में शुरू हुई तनातनी के बीच शुक्रवार को संजय राउत ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर शिवसेना ने निर्णय कर लिया तो महाराष्ट्र में स्थायी सरकार गठन के लिए बहुमत जुटा सकती है। संजय राउत का कहना है कि लिखकर ले लीजिए, मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। सरकार गठन की प्रक्रिया तय वादों के हिसाब से ही आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता चाहती है कि जो भाजपा-शिवसेना के बीच 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था, उसी पर बात आगे बढ़े। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर उद्धव जी और हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचता। इसके अलावा संजय राउत ने ट्विटर पर लिखा, ‘साहेब! मत पालिए, अहंकार को इतना, वक्त के सागर में कई सिकंदर डूब गए।’ हालांकि, इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन शिवसेना नेता का इशारा साफ है कि निशाने पर भारतीय जनता पार्टी है।

संजय राउत ने कहा कि जिनके पास बहुमत नहीं है, वह सरकार बनाने की ना सोचें। बीजेपी की ओर से कैबिनेट पद के ऑफर पर उन्होंने कहा हम व्यापारी नहीं हैं, इसलिए हम व्यापार की बात नहीं करते। जिसके पास बहुमत है, वे सरकार बना लें। वे सबसे बड़ी पार्टी है। अगर वे दावा पेश करते हैं या राज्यपाल उन्हें बुलाते हैं तो यह उनका लुकआउट है।

राउत ने कहा कि हर पार्टी की अपनी-अपनी सोच होती है। कांग्रेस जिस प्रकार की राजनीति करती आई है, वह भी नहीं चाहेगी कि सत्ता भाजपा के पास आ जाए। हमारी कोई चर्चा उनसे नहीं हुई। लेकिन शिवसेना चाहे तो बहुमत जुटा सकती है। अगर उद्धव जी ने कहा है कि राज्य का मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा तो वह जरूर होगा। अगर हम चाहें तो दो-तिहाई बहुमत से सरकार बना सकते हैं। हम कहेंगे कि अगर आपके पास (भाजपा) बहुत नहीं है तो सरकार बनाने की हिम्मत न करें।

उन्होंने कहा कि शरद पवार राज्य के बड़े नेता हैं, उनसे मुलाकात के कुछ और मायने नहीं निकालने चाहिए। दरअसल, गुरुवार शाम को संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि राज्य में सरकार गठन में राकांपा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। राउत के मुलाकात के बाद शरद पवार के आवास पर राकांपा नेताओं की बैठक भी हुई। इसमें सुप्रिया सुले, धनंजय मुंडे और अजित पवार शामिल हुए। हालांकि, इस बैठक के बाद पार्टी की ओर से बयान दिया गया कि हमें विपक्ष में बैठने के लिए जनादेश मिला है।

बता दे, गुरुवार को हुई शिवसेना विधायक दल की बैठक से पहले भी संजय राउत ने तीखे तेवर दिखाए थे और कहा था कि हम अपनी मांग से पीछे नहीं हटे हैं, अगर कोई वादे से मुकरा है तो वह हमारे दोस्त (भाजपा) हैं।

आपको बता दें कि शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्यमंत्री पद और कैबिनेट में हिस्सेदारी को लेकर खींचतान चल रही है। भाजपा शिवसेना को मुख्यमंत्री पद देने पर राजी नहीं है लेकिन शिवसेना अपनी मांग पर अड़ी है और हर बार 50-50 फॉर्मूले का हवाला दे रही है।

आपको बता दें कि भाजपा की ओर से शिवसेना को 13 मंत्रालय, डिप्टी सीएम के पद का प्रस्ताव दिया जा सकता है। लेकिन शिवसेना मुख्यमंत्री पद पर ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की बात कर रही है। हालांकि, इन दावों और वादों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इधर, भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘‘राज्य का मुख्यमंत्री उनका होगा। यह शिवसेना की इच्छा है। हर व्यक्ति अपनी इच्छा रख सकता है।' उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली की छुट्टियों के कारण सरकार गठन को लेकर शिवसेना से चर्चा में देरी हुई। मुख्यमंत्री तो देवेंद्र फडणवीस ही होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत