न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत के परिवार से अभी माफी मांगने को तैयार नहीं संजय राउत, बोले- इसके बारे में सोचेंगे

सुशांत के पिता की ओर से पटना में शिकायत दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 3:08:48

सुशांत के परिवार से अभी माफी मांगने को तैयार नहीं संजय राउत, बोले-  इसके बारे में सोचेंगे

बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई में बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। पहले इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा था, लेकिन अब परिवार हत्या का शक जाहिर कर रहा है। सुशांत के पिता की ओर से पटना में शिकायत दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी। हालांकि, अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सुशांत सिंह के केस ने अब राजनितिक रूप ले लिया है। इस केस को लेकर बिहार और महाराष्ट्र के बीच तनातनी का माहौल है। शिवसेना सांसद संजय राउत की सुशांत के परिवार पर की गई टिप्पणी उनके ऊपर भारी पड़ रही है। चौतरफा हो रहे हमलों के बीच सुशांत के परिवार ने भी संजय राउत को 48 घंटे के अंदर माफी मांगने का अल्टीमेटम वाला नोटिस भेजा है। वहीं संजय राउत ने माफी मांगने के मामले में कहा है कि उन्होंने जो कहा, सूचना के आधार पर कहा।

इस मामले में संजय राउत ने कहा है, 'अगर हमारी ओर से किसी तरह की चूक हुई है, तो हम इसके बारे में सोचेंगे। लेकिन पहले मैं इस मामले को ठीक से समझूंगा। मैंने अब तक जो भी कहा है, वह मेरी सूचना थी। मेरे पास जो जानकारी थी उसके आधार पर मैंने बयान दिया और सुशांत के परिवार के पास जो सूचना है वह उसके आधार पर बोल रहे हैं। मुझे नहीं पता कि सुशांत का परिवार क्या चाहता है। मैं एक संवेदनशील व्यक्ति हूं। मैंने अपनी जानकारी के आधार पर बात की है।'

बता दे, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में आरोप लगाया था कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी। सुशांत इस शादी के खिलाफ थे और इस वजह से पिता के साथ उनके संबंध ठीक नहीं थे। हालांकि सुशांत के मामा आर सी सिंह ने दूसरी शादी की बात को सिरे से खारिज किया था।

दूसरी तरफ एनसीपी नेता माजिद मेमन ने सुशांत पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सुशांत जिंदा रहते इतना फेमस नहीं था, जितना की मरने के बाद मीडिया ने कर दिया। राज्यसभा के पूर्व सांसद और एनसीपी नेता माजिद मेमन ने सुशांत पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, 'सुशांत अपने जिंदा रहते उतने प्रसिद्ध नहीं थे जितने कि मरने के बाद हो गए हैं। मीडिया में वह आजकल जिस स्थान पर हैं, शायद हमारे पीएम या अमेरिका के राष्ट्रपति से भी ज्यादा है।'

इस मामले में सुशांत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने शिवसेना सांसद संजय राउत को ईमेल के जरिए कोर्ट का नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्होंने संजय राउत से 48 घंटे के अंदर माफी मांगने को कहा है।

बता दे, सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत और मां समेत पांच लोगों के खिलाफ उनके बेटे से पैसे ऐंठने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत