न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे में नया खुलासा, सपा नेता के बड़े भाई का है ट्रक

उन्नाव रेप पीड़िता की रायबरेली में हुई सड़क दुर्घटना में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच में पाया कि एक्सीडेंट करने वाला ट्रक फतेहपुर के सपा नेता व पूर्व जिला सचिव नंदू पाल के बड़े भाई देवेंद्र पाल का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jul 2019 8:31:02

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे में नया खुलासा, सपा नेता के बड़े भाई का है ट्रक

उन्नाव रेप पीड़िता की रायबरेली में हुई सड़क दुर्घटना में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच में पाया कि एक्सीडेंट करने वाला ट्रक फतेहपुर के सपा नेता व पूर्व जिला सचिव नंदू पाल के बड़े भाई देवेंद्र पाल का है। सपा नेता का कहना है कि इसे साजिश बताकर बेवजह तूल दिया जा रहा है, जबकि यह महज हादसा है। हम लोग विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जानते तक नहीं हैं, बस नाम सुना है। रही ट्रक के नंबर प्लेट में कालिख पोतने की वजह, तो यह केवल फाइनेंसर की नजरों से बचना था। यदि कहीं भी साजिश प्रतीत हो रही है तो सरकार इसकी सीबीआई जांच करा ले। ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद फतेहपुर के जेल रोड पर देवेंद्र पाल के मकान में ताला बंद है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र पाल ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तोर गांव के रहने वाले हैं। उनकी तलाश शुरू हो गई है।

वही उन्नाव रेप पीड़िता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक़ घटना में घायल दोनों मरीज़ों की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों वेंटिलेटर पर हैं। पीड़िता की जांघ की हड्डी टूटी है और चेस्ट इंजरी के साथ हेड इंजरी की भी आशंका है, वहीं वक़ील को मल्टीप्ल फ्रैक्चर और हेड इंजरी है। इस हादसे में दो महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। आरोपियों पर दुष्कर्म पीड़िता के चाचा महेश सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया, जो रायबरेली जेल में बंद हैं। पीड़िता की चाचा की तरफ से कराई गई FIR में विधायक सेंगर और उसके भाई मनोज सेंगर का नाम भी शामिल है। एफआईआर में में कुल 10 लोगों के नाम शामिल हैं, वहीं करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश), 506 (डराने धमकाने), 120 बी (आपराधिक साजिश रचने) का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश बढ़ा रही है, इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने कल ढाई घंटे तक घटनास्थल की छानबीन की और सबूत जुटा गए। फॉरेंसिक टीम ने ट्रक और कार के पेंट और टूटे हुए पार्ट्स के नमूने लिए गए, सड़क पर रगड़े हुए टायरों के निशान से स्पीड का अंदाजा लगाया गया। हादसे के दौरान ट्रक के पिछले पहिए निकल गए थे। इसके अलावा करीब एक साल से सीतापुर जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर को अब प्रयागराज की नैनी जेल ट्रांसफर करने पर भी कागजी कार्रवाई चल रही है।

हादसे में मृत महिलाओं में से एक उन्नाव दुष्कर्म मामले की गवाह थी। दुष्कर्म पीड़िता की मां ने दावा किया कि यह दुर्घटना उनकी बेटी और अन्य को खत्म करने की एक साजिश थी। दरअसल जिस कार में पीड़िता का परिवार जा रहा था, उसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद यह मामला एक बड़े विवाद में बदल गया। ट्रक के मालिक, ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने संसद में यह मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने का प्रयास किया गया। इस मुद्दे पर हुए शोरगुल को लेकर कुछ देर तक के लिए राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

अखिलेश यादव ने सीबीआई जांच की मांग की थी, चारों ओर से राजनीतिक दबाव के बीच योगी सरकार ने भी सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। रायबरेली में उन्नाव की रेप पीड़िता की कार में टक्कर मारने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इस संबंध में केन्द्र सरकार को औपचारिक पत्र भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत