न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सबरीमाला : महिलाओं के प्रवेश के बाद मुख्‍य पुजारियों ने किया मंदिर बंद, कहा - होगा 'शुद्धिकरण'

महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के बाद अब तत्‍काल इसे बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 'शुद्धि‍करण' के लिए यह फैसला लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jan 2019 12:20:56

सबरीमाला : महिलाओं के प्रवेश के बाद मुख्‍य पुजारियों ने किया मंदिर बंद, कहा - होगा 'शुद्धिकरण'

केरल के प्रस‍िद्ध सबरीमाला मंदिर में बुधवार को 40 साल की उम्र की दो महिलाओं की एंट्री हुई है और इस तरह से मंदिर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। महिलाओं ने करीब आधी रात में मंदिर की ओर चढ़ाई शुरू की और करीब 3.45 बजे मंदिर पहुंच गईं। भगवान अय्यपा के दर्शन करने के बाद वे दोनों लौट गईं। दोनों महिलाओं के प्रवेश के बाद यहां सदियों पुरानी वह परंपरा टूट गई, जिसमें महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म के कारण 10 साल की लड़कियों से लेकर 50 साल की महिलाओं तक के मंदिर में प्रवेश पर पारंपरिक रूप से पाबंदी लगी हुई थी। महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के बाद अब तत्‍काल इसे बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 'शुद्धि‍करण' के लिए यह फैसला लिया गया है।

मंदिर बंद किए जाने संबंधी सूचना 'तंत्र‍ि' (मुख्‍य पुजारी) ने त्रावणकोर देवासम बोर्ड के अध्‍यक्ष को सीधे तौर पर दी। इस वक्‍त 'तंत्रि' ही इस मामले में व‍िभिन्‍न पक्षों से बात कर रहे हैं। मंदिर बंद किए जाने के फैसले के बाद श्रद्धालुओं को सबरीमला सन्‍न‍िधानम से पंबा कैंप में शिफ्ट किया जा रहा है। मंदिर सूत्रों ने इसकी वजह एक खास 'धार्मिक अनुष्‍ठान' को बताया है, जो अमूमन नहीं होता। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यह फैसला महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के बाद 'शुद्धिकरण' के लिए लिया गया है। मंदिर बंद किए जाने के बाद यहां बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर बंद किए जाने का फैसला मुख्‍य पुजारियों तंत्रि और मेलशांति के द्वारा लिया गया है। प्रदेश की वामपंथी सरकार ने अचानक मंदिर बंद किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि मंदिर प्रशासन सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल उठा रहा है।

दो महिलाओं बिंदू और कनकदुर्गा को बुधवार तड़के करीब 3।45 बजे मंदिर में प्रवेश और भगवान अयप्‍पा के दर्शन का अवसर मिला। पुलिस ने उन्‍हें सुरक्षा प्रदान की थी। उन्‍होंने मंगलवार आधी रात के बाद ही मंदिर के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी थी। इन महिलाओं को इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के करीब 3 महीने बाद मंदिर में प्रवेश को लेकर कामयाबी मिली।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बीती 28 सितंबर को हर आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किए जाने के बाद से सबरीमाला में हिंदू समूहों द्वारा लगातार इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह फैसला धार्मिक परंपरा के खिलाफ है।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी