न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RTI में पूछा गया प्रधानमंत्री का फिटनेस वीडियो बनाने में कितना खर्च आया, तो यह मिला जवाब...

योग दिवस के एक हफ्ते पहले 13 जून को प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Aug 2018 12:02:59

RTI में पूछा गया प्रधानमंत्री का फिटनेस वीडियो बनाने में कितना खर्च आया, तो यह मिला जवाब...

योग दिवस के एक हफ्ते पहले 13 जून को प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट 'PM Modi Fitness Video' किया था, जिसमें वह एक चट्टान पर पीठ के बल व्यायाम करते, नंगे पांव टहलते हुए और योग करते हुए दिख रहे थे। उन्होंने काले रंग की जॉगिंग पोशाक पहन रखी थी। प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की एक फिटनेस चुनौती स्वीकार करने के कुछ दिनों बाद यह वीडियो जारी किया था। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया था कि इस वीडियो को बनाने के लिए 35 लाख रुपये खर्च किया गया, लेकिन इस दावे को सरकार ने खारिज कर दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक आरटीआई अर्जी के जवाब में कहा है कि जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिटनेस वीडियो बनाने में कोई खर्च नहीं आया था। पीएमओ ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दी गई एक अर्जी के जवाब में कहा है, 'नरेंद्र मोदी ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसे बनाने में कोई खर्च नहीं आया था। वीडियो प्रधानमंत्री आवास में बनाया गया था।' बता दें कि कांग्रेस सांसद ने ट्वीट किया था, 'योग दिवस के मौके पर विज्ञापनों पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए, प्रधानमंत्री के फिटनेस वीडियो पर 35 लाख रुपये खर्च हुआ। इस सरकार में उम्मीद की जगह हव्वा तैयार किया जाता है। उम्मीदों को इन्होंने बर्बाद कर दिया है।' इसने कहा है कि वीडियोग्राफी पीएमओ के कैमरामैन ने की थी और वीडियो के लिए कुछ भी खरीदना नहीं पड़ा था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री व्यायाम और योग करते दिख रहे थे, वह काले रंग की एक जॉगिंग पोशाक पहने हुए थे। वह एक संकरे, वृत्ताकार पथ पर टहलने के दौरान खुद को संतुलित करते भी दिख रहे थे। गौरतलब है कि योग दिवस समारोहों से पहले 'हम फिट तो इंडिया फिट' अभियान शुरू किया गया था तथा खेल मंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ ने कहा था कि इसके लिए प्रेरणा स्रोत मोदी हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली के चैलेंज को स्‍वीकार करते हुए #HumFitTohIndiaFit टैग के साथ पीएम मोदी ने 24 मई को चैलेंज के जवाब में लिखा था कि वह जल्द ही अपना वीडियो शेयर करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ने 13 जून को फिटनेस वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इस वीडियो में पीएम मोदी ने सुबह की एक्‍सरसाइज और योगा का वीडियो शेयर किया था। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा था कि मैं ट्रैक पर चलता हूं, जिसमें पंचतवस के 5 तत्व हैं- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। यह तरोताज़ा कर देता है और मैं श्वास का भी अभ्यास करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत