न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रणब मुखर्जी के बाद अब RSS राहुल गांधी को भेज सकता है कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये न्यौता

सूत्रों का कहना है कि आरएसएस का यह कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Aug 2018 3:19:50

प्रणब मुखर्जी के बाद अब RSS राहुल गांधी को भेज सकता है कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये न्यौता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी सहित विपक्ष के कई नेताओं को दिल्ली में आयोजित होने वाले अपने एक कार्यक्रम 'भविष्य का भारत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण' में हिस्सा लेने के लिये आमंत्रित करेगा। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आरएसएस अभी इस फैसले पर विचार कर रहा है। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 'प्रबुद्ध लोगों' से संवाद करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि आरएसएस का यह कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होना है। बता दें कि राहुल ने हाल ही में संघ की तुलना अरब देशों के मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी। उन्होंने कहा था कि भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है जब संस्थाओं पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं, जर्मनी के बाद ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां के प्रसिद्ध लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स (LSE) में भारतीय समुदाय के छात्रों से बातचीत करते हुए 2019 के चुनाव को बीजेपी-आरएसएस बनाम पूरे विपक्ष की लड़ाई बताया था। ऐसे में अब सभी की नजरें राहुल गांधी को आरएसएस के निमंत्रण पर टिकी हुई हैं।

आरएसएस नेता अरुण कुमार ने इस कार्यक्रम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि देश में बड़ा वर्ग संघ से जुड़ना चाहता है। संघ का दृष्टिकोण जानना चाहता है। 'भविष्य के भारत की परिकल्पना और संघ की सोच' विषय पर मोहन भागवत संवाद करेंगे। अरुण कुमार ने राहुल गांधी के आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से करने की बात पर कहा कि सारी दुनिया मुस्लिम आतंकवाद, मुस्लिम ब्रदरहुड से कितना पीड़ित है, अगर ये समझते तो ऐसा नहीं कहते। वैसे भी वो(राहुल) कहते है कि अभी पूरे भारत की उन्हें समझ नहीं है जब भारत को नहीं समझा है तो संघ को नहीं समझ पाएंगे।​ अरुण कुमार ने कहा कि इस बैठक में समाज के हर क्षेत्र के लोगो को बुलाया जाएगा। राजनीतिक पार्टियों के लोगो को भी बुलाया जाएगा। हम सभी राजनीतिक पार्टियों को इस कॉन्क्लेव में बुलाएंगे।

अपने विदेश दौरे में राहुल गांधी की ओर से संघ और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। ऐसे में यह दिलचस्प है कि आरएसएस की ओर से राहुल गांधी को कार्यक्रम में हिस्सा लेने का न्यौता भेजने का फैसला किया गया है।

प्रणब मुखर्जी पर कांग्रेस नेताओं ने किया था हमला

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने प्रणब मुखर्जी के बारे में अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से लिखा, 'क्या मैं आपसे वह सवाल पूछा सकता हूं जिसके बारे में सोच-सोचकर देश का धर्मनिरपेक्ष और बहुलवादियों का एक बड़ा तबका परेशान है, जिसका आपने अबतक कोई जवाब नहीं दिया है। आपने राष्ट्रवाद पर भाषण देने के लिए संघ के हेडक्वॉर्टर को ही क्यों चुना। आपने लोगों की उस जानकारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं जो 80 और 90 के दशक में दी गई थी। 1975 और 1992 में जब सरकार ने संघ पर बैन लगाया तो आप उस सरकार का ही हिस्सा थे। क्या आपको यह नहीं लगता कि आप हमें बताएं कि संघ में उस वक्त ऐसी कौन की बुराई थी जो अब अच्छाई में बदल गईं। क्या हमें जो उस वक्त बताया गया था वह गलत था?'

प्रणब मुखर्जी और रतन टाटा भी हो चुके हैं शामिल

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उद्योगपति रतन टाटा भी पहले आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। मुखर्जी जून 2018 में नागपुर में आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम का हिस्सा बने थे जबकि टाटा 24 अगस्त को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी के जाने की खबरों के बाद कांग्रेस नेताओं ने जमकर उन पर हमला किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत