न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs DC : मजबूत स्थिति में हैं दोनों टीम, देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर

अंक तालिका की बात करें तो दोनों ही टीम 6 अंकों के साथ दिल्ली की टीम दूसरे और बैंगलोर की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 10:11:34

RCB vs DC : मजबूत स्थिति में हैं दोनों टीम, देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर

आज आईपीएल का 19वां मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना हैं। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम अभी मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं जो इस मुकाबले का रोमांच बढ़ाएगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। अंक तालिका की बात करें तो दोनों ही टीम 6 अंकों के साथ दिल्ली की टीम दूसरे और बैंगलोर की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। दोनों ही टीम ने अब तक चार में से तीन में जीत हासिल की है और आज का मैच जीतने वाली टीम अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

आरसीबी और दिल्ली दोनों की टीमें अभी मजबूत

आरसीबी और दिल्ली दोनों की टीमें अभी मजबूत नजर आ रही हैं और इन दोनों ने चार मैचों में तीन-तीन में जीत दर्ज की है। अब इन दोनों का लक्ष्य अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखना होगा। अय्यर ने जहां टीम के चारों मैचों में अच्छी फॉर्म दिखाई वहीं कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर फार्म में वापसी की। अय्यर ने शनिवार को फिर से अपना कौशल दिखया और 38 गेंदों पर 88 रन बनाए। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 66 रन की पारी खेली जिससे दिल्ली ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 18 रन से हराया। कोहली ने आरसीबी की रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत में 53 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर फार्म में वापसी की। अब इन ये दोनों कप्तान सोमवार को आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहेंगे और एक दूसरे को पीछे छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में इस मुकाबले के रोमांचक होने की संभावना है।

शिखर धवन की फॉर्म अय्यर के लिए चिंता का विषय

दिल्ली के शीर्ष क्रम में शॉ अच्छी फॉर्म में है लेकिन शिखर धवन की फॉर्म अय्यर के लिए चिंता का विषय होगी। दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि ऋषभ पंत ने केकेआर के खिलाफ 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर अपनी आक्रामकता की झलक दिखा दी है। यही नहीं मार्कस स्टोइनिस और शिमरोन हेटमेयर जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी उसकी टीम में हैं। कागिसो रबाडा ने दिल्ली की गेंदबाजी की कमान अच्छी तरह से संभाली हैं हालांकि केकेआर के खिलाफ वह नहीं चल पाए थे। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने शुरुआती और डैथ ओवरों में दिल्ली की तरफ से शानदार भूमिका निभायी है। केकेआर के खिलाफ उन्होंने 19वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की।इशांत शर्मा की जगह चुने गये हर्षल पटेल ने भी चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए लेकिन फिट होकर टीम में वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन और स्टोइनिस प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

युवा देवदत्त पडीक्कल से उम्मीद

आरसीबी की तरफ से युवा देवदत्त पडीक्कल ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक चार मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से 174 रन बनाए हैं। अगर आरोन फिंच भी बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं तो आरसीबी की सलामी जोड़ी को रोकना आसान नहीं होगा। कोहली की फॉर्म में वापसी से आरसीबी को राहत मिली होगी। इससे शानदार फॉर्म में चल रहे एबी डीविलियर्स तथा शिवम दुबे और गुरकीरत सिंह पर से दबाव कम होगा। इसुरु उदाना ने आरसीबी के गेंदबाजी विभाग में जुड़ने के बाद प्रभावित किया है जिसमें नवदीप सैनी तथा दोनों स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा हालांकि अभी तक परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बिठा पाए हैं। आरसीबी क्रिस मौरिस के जल्द फिट होने की उम्मीद भी कर रहा होगा। यह दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म