न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीत गई जिंदगी, देवास में बोरवेल के गढ्ढे में गिरे बच्चे को सकुशल बचाया गया

मध्य प्रदेश के देवास जिले के उमरिया गांव में लगभग 33 फुट गहरे बोरवेल के गढ्ढे में गिरे चार वर्षीय बच्चे को 35 घंटे से ज्यादा समय की मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Mar 2018 2:05:21

जीत गई जिंदगी, देवास में बोरवेल के गढ्ढे में गिरे बच्चे को सकुशल बचाया गया

मध्य प्रदेश के देवास जिले के उमरिया गांव में लगभग 33 फुट गहरे बोरवेल के गढ्ढे में गिरे चार वर्षीय बच्चे को 35 घंटे से ज्यादा समय की मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया गया है।

शनिवार सुबह 11 बजे खेलते समय खेत में खुले पड़े बोरवेल के गढ्ढे में गिरे चार वर्षीय रोशन को निकालने के लिए प्रशासन और सेना ने राहत और बचाव अभियान चलाया। बाधाएं भरपूर आईं मगर लगभग 33 फुट नीचे फंसे रोशन ने हिम्मत नहीं हारी। आखिरकार उसे रविवार की रात को लगभग साढ़े 10 बजे सुरक्षित निकालने में कामयाबी मिली।

जिलाधिकारी आशीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि रोशन को सुरक्षित निकालने के बाद मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसकी जांच की और उसे अस्पताल ले जाया गया। वह पूरी तरह स्वस्थ है।

प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, खातेगांव क्षेत्र के उमरिया गांव में शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे जब रोशन के माता-पिता भीकम सिंह कोरकू व रेखा खेत पर मजदूरी कर रहे थे तभी वह खेलते हुए नजदीकी खेत में खुले पड़े बोरवेल के गढ्ढे में जा गिरा। वह लगभग 33 फुट नीचे फंस गया था। बोरवेल की गहराई 100 फुट से ज्यादा है।

madhya pradesh,dewas,bore well

बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी। प्रशासन के राहत बचाव दल के अलावा सेना की मदद ली गई। बोरवेल के समानांतर एक और गढ्ढा खेादा गया। उससे सुरंग बनाई गई मगर चट्टानों के बीच में आ जाने से रोशन तक पहुंच पाना कठिन रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोशन को पूरे समय ऑक्सीजन, दूध, पानी आदि पहुंचाया जाता रहा। इतना ही नहीं रोशन के पिता बीच-बीच में उसे दिलासा दिला दे रहे थे। रविवार की रात को जब सेना और एनडीआरएफ के दल को लगा कि चट्टान तोड़ना कठिन है तो रस्सी का सहारा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोशन के पास तक ऊपर से रस्सी डाली गई और उसे बताया गया कि इस रस्सी को हाथों में ठीक वैसे ही फंसा ले जैसे उसकी मां चूड़ियां पहनती है। रोशन ने समझदारी दिखाई और उससे जैसा कहा गया उसने वैसा ही किया। राहत दल के सामने समस्या थी कि उसका यह प्रयास असफल हो गया तो क्या होगा मगर ऐसा हुआ नहीं। रोशन को दल ने रस्सी की मदद से सुरक्षित निकाल लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत