न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों की खातिरदारी करेगा तीन भाषाओं को समझने वाला खास रोबॉट

बुधवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उद्यमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Feb 2018 1:16:36

यूपी इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों की खातिरदारी करेगा तीन भाषाओं को समझने वाला खास रोबॉट

बुधवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उद्यमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने दावा किया है कि अबतक 900 से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं। कुल कितने रुपये के निवेश के लिए एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं, इसका ब्यौरा महाना ने नहीं दिया। हालांकि माना जा रहा है कि इससे लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रदेश में आने की संभावना है। वही दूसरी तरफ इस समिट में तीन भाषाओं को समझने और उसमें बात करने वाला रोबॉट विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम के दौरान यह रोबॉट मेहमानों की खातिरदारी करेगा। यही नहीं, सुरक्षा के लिहाज से भी यह प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखेगा। इस रोबॉट को आयोजन के लिए ही खासतौर पर तैयार किया गया है। इंसानों की तर्ज पर काम करने वाले इस खास रोबॉट को एक इवेंट कंपनी ने तैयार किया है। इसे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस ह्यूमनाइड रोबॉट कहा जाता है, जो इंसान की आदतों को सीखकर डेटा बैंक तैयार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह रोबॉट हिंदी, इंग्लिश और संस्कृत भाषा में बात कर सकता है।

जानिए, क्यों खास है यह रोबॉट

इस खास रोबॉट को बनाने वाले मिलिंद राज ने बताया कि यह अभी सीखने की प्रक्रिया में है। डेटा कलेक्शन के बाद यह इंसान से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से यह रोबॉट बहुत कारगर साबित होगा। खास बात यह है कि रोबॉट अपने सामने आने वाले इंसान का रेटिना स्कैन कर लेता है। वह इंसान वर्षों बाद भी यदि रोबॉट के सामने पड़ेगा तो शख्स को तुरंत पहचान लेगा। मिलिंद ने बताया कि इसे समिट के लिए तैयार किया गया है।

पीएम मोदी करेंगे समिट का उद्घाटन

बता दें कि इन्वेस्टर्स समिट का 21 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। पीएम को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए राज्यपाल राम नाईक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस समिट में 269 उद्यमी, 200 से अधिक विदेशी पर्यटक भी शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत