न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीचर्स डे से पहले हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 5 महिला शिक्षकों समेत 11 की मौत

टीचर्स डे से पहले मडराक क्षेत्र में एनएच-93 आगरा रोड स्थित खूनी कोठिया मोड़ पर मंगलवार दोपहर दो बसों के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में पांच महिला शिक्षकों समेत 11 लोगों की मौत हो गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Sep 2018 9:05:57

टीचर्स डे से पहले हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 5 महिला शिक्षकों समेत 11 की मौत

टीचर्स डे से पहले मडराक क्षेत्र में एनएच-93 आगरा रोड स्थित खूनी कोठिया मोड़ पर मंगलवार दोपहर दो बसों के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में पांच महिला शिक्षकों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी हुए हैं। अलीगढ़ से बारातियों को लेकर फिरोजाबाद जा रही बस ओवरटेक के फेर में सासनी से आ रही मिनी बस में जा घुसी। खबर पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पतालों में भिजवाया। हादसे के कारण आगरा रोड पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।

अलीगढ़ शहर के माल गोदाम स्थित मुहल्ला अमोलिया से दानिश पुत्र भूरा की बारात फीरोजाबाद के रामगढ़ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोठिया मोड़ पर सासनी की ओर से आई मिनी बस ने टेंपो को जैसे ही ओवरटेक किया, सामने से आई बरातियों की बस से भिड़ंत हो गई। 24 सीट वाली मिनी बस में 45-50 सवारियां थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बारातियों की बस सिटी बस में काफी अंदर तक घुस गई। हादसा होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। शोरशराबे व चीखपुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए और फंसे हुए घायलों को बमुश्किल बसों से बाहर निकलवाया गया। तभी सूचना पर मडराक व अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस की सूचना पर कई एंबुलेंस भी मौके पर आ गईं। तब तक घायलों को आगरा रोड स्थित रूसा हॉस्पिटल के अलावा जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां से गंभीर हालत में करीब 10 घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सूचना पर डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अजय कुमार साहनी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में ये अधिकारी अस्पताल भी गए। यहां अस्पतालों में तीन महिलाओं सहित 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में मिनी बस चालक पवन (45) पुत्र राजेंद्र निवासी नोहटी मडराक (अलीगढ़), शिक्षिका अंजली (30) पत्नी शिवकुमार निवासी नगला कलार (अलीगढ़) व शिक्षिका कामनी उपाध्याय (25) पत्नी डेविड नगला दाऊजी सासनी (हाथरस) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बसों में फंसे लोगों को निकाला। शिक्षिका गीता (25) पत्नी राजेश निवासी निदा वाजिदपुर सिकंदराराऊ (हाथरस), शिक्षिका मोनिका (30) पत्नी सुधीर निवासी मेलरोज बाईपास (अलीगढ़), बराती अब्दुल वाहिद (50) पुत्र अब्दुल दाउद जीवनगढ़ (अलीगढ़), शिक्षिका साधना (30) पत्नी हरवेंद्र निवासी कोंडला बुलंदशहर, मलखान (35) पुत्र मुरलीधर गांव भुखरावली दाऊजी मथुरा, सोमेश उर्फ सोनू (40) पुत्र रक्षपाल टीकरी हाथरस जंक्शन व इनके आठ माह के बेटे कार्तिक और 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

घायलों को रूसा हॉस्पिटल, जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल